सीवान: जीरादेई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गिरफ्तार आरोपी
जीरादेई थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. युवक का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है.
सीवान: जीरादेई थाना पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के रेयपुरा गांव निवासी बिट्टू खान, पिता फिरोज खान के रूप में हुई है.
आपराधिक घटना की योजना बनाने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम सूचना मिली थी कि जीरादेई गांव स्थित सोना नदी के किनारे तीनमुहानी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही जीरादेई थानाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.
पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम बिट्टू खान बताया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है. मामले में जीरादेई थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
पहले से दर्ज हैं तीन मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बिट्टू खान का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जीरादेई थाना में वर्ष 2019, 2023 और 2024 में अलग-अलग मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और वर्तमान मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











