सीवान: मैरवा के कबीरपुर में स्कार्पियो पर फायरिंग, बाइक सवार अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन

मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक स्कार्पियो को निशाना बनाकर फायरिंग की. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित लंगड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक स्कार्पियो को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. घटना शाम करीब 7:15 से 7:30 बजे के बीच की बतायी जा रही है. गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधी लंगड़ा मोड़ के समीप पहुंचे और स्कार्पियो को निशाना बनाकर गोली चला दी. फायरिंग के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी.

सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटायी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग किस वजह से की गयी और घटना में शामिल अपराधी कौन थे.

मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना में कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

फायरिंग के कारणों का पता लगा रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही फायरिंग की वजह और अपराधियों के भागने की दिशा की जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

इसे भी पढ़ें: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के भतीजे की दवा दुकान में चोरी, शटर तोड़कर 2.67 लाख कैश ले गए चोर; CCTV में पूरी वारदात


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन