ठगी के िशकार हुए युवकों ने महिला को दबोचा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हरिपुर : लावदोहा थाना क्षेत्र में निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाली दुर्गापुर की महिला माधवी घोष को पुिलस ने स्थानीय िनवािसयों की मदद से पकड़ िलया. दबाव बनाने पर महिला ने युवकों से ली गई रािश उन्हें वापस लौटा दी. इसके बाद मामले को रफा-दफा िकया गया. […]
विज्ञापन
हरिपुर : लावदोहा थाना क्षेत्र में निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाली दुर्गापुर की महिला माधवी घोष को पुिलस ने स्थानीय िनवािसयों की मदद से पकड़ िलया. दबाव बनाने पर महिला ने युवकों से ली गई रािश उन्हें वापस लौटा दी.
इसके बाद मामले को रफा-दफा िकया गया. शेख अनिसुल ने बताया िक माधवी ने कारखाने में काम लगाने के नाम पर वीरभूम के चार युवकों से दस-दस हजार रुपये िलये. उसने लावदोहा के सुपर आयरन कारखाना में काम िदलाया. लेिकन कोई कागजात आिद नहीं िमले. दो-तीन दिन बाद कारखाना से यह कहते हुये हटा िदया गया िक वे िकसी काम के नहीं हैं. उसके बाद उन्हें समझ में आया िक उनके साथ ठगी हुई है.
महिला को कई बार बुलाया गया लेिकन वह नहीं आई. बाद में उसे नौकरी के िलये नये कैंडिडेट बनकर बुलाया गया. इस बार वह आई तो पहले से ही घात लगाकर बैठे हम सबने उसे पकड़ िलया और पुिलस को सूिचत िकया. पुिलस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई. महिला ने वहां चारों युवकों को उनका पैसा लौटाया तो मामले को रफा-दफा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










