हर वार्ड में नियुक्त किये जायेंगे दस अतिरिक्त सफाईकर्मी, होगी स्पर्धा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
परिणाम सार्थक निकलने पर दुर्गापूजा से पहले दो चरणों में फिर अभियान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं करेगी इसके परिणामों की समीक्षा, बनेगी रणनीति आसनसोल. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर दसदिवसीय विशेष सफाई अभियान के मुद्दे पर मेयर जितेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों संग विशेष बैठक हुयी. इसमें […]
विज्ञापन
परिणाम सार्थक निकलने पर दुर्गापूजा से पहले दो चरणों में फिर अभियान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं करेगी इसके परिणामों की समीक्षा, बनेगी रणनीति
आसनसोल. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर दसदिवसीय विशेष सफाई अभियान के मुद्दे पर मेयर जितेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को नगर निगम कार्यालय में पार्षदों संग विशेष बैठक हुयी. इसमें इस अबियान की रुपरेखा तय की गयी. विभिन्न वार्डो के बीच प्रतिस्पर्धा चलाने तथा बेहतर प्रदर्शन करनेवाले वार्डो को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया. सनद रहे कि केंद्र सरकार ने आगामी जनवरी-फरवरी माह में एक लाख से अधिक आबादीवाले पांच सौ शहरों का सव्रे कराने की घोषणा की है. सफाई के मुद्दे पर इन शहरों की रैंकिंग की जायेगी. दुर्गापूजा के पहले चलनेवाले इस सफाई अभियान का लाभ इस सव्रे में भी मिल सकता है.
मेयर श्री तिवारी ने बताया कि मुख्य मंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में सोमवार से अगले दस दिनों तक नियमित सफाई अभियान के साथ-साथ अतिरिक्त विशेष सफाई अभियान भी चलाया जायेगा. प्रत्येक वार्ड पार्षद अपनी इच्छानुसार वार्ड के लिए प्रति कर्मी 150 रूपये के दर से दस सफाई कर्मी रख सकेंगे.
एक वार्ड में अभियान के तहत 15 हजार रूपये सफाई कर्मियों के लिए भुगतान किया जायेगा. उन्होंने नगर निगम के तहत स्थित दस बोरो कमेटियों के इलाके में अभियान के प्रचार प्रसार और माइकिंग के लिए एक हजार रूपये प्रति बोरो देने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि अभियान के बेहतर नतीजे आने पर दुर्गापूजा के पहले दो बार और अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने इसके लिए मेयर परिषद सदस्यों और पार्षदों से सुझाव मांगे.
पार्षद गुरूदास चटर्जी ने बताया कि उनके वार्ड में दस लेबर से सफाई कार्य होना संभव नहीं है. उन्होंने लेबरों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की. पार्षद भरत दास ने बताया कि 150 रूपये की मजदूरी पर सफाई कर्मी मिलना संभव नहीं है. क्योंकि दूसरी योजनाओं के तहत लेबरों को 220 से 250 रूपये तक डेली मजदूरी मिलती है. पार्षद दीपा चक्रवर्ती ने सफाई के साथ मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए ब्लिचिंग पाउडर के छिडकाव की मांग की.
पार्षद शिवदास चटर्जी ने बताया कि उनके वार्ड के कुछ इलाके जलमगA हो चुके हैं. पानी निकालने के लिए अतिरिक्त लेबर दिये जायें. पार्षद आरिस जलेस ने सफाई के बाद कुडों को छोड दिये जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए मेयर श्री तिवारी से उन्हें डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने की व्यवस्था की मांग की. पार्षदों ने बताया कि इतने बडे वार्ड में दस दिनों में दस लेबरों के सहारे अतिरिक्त सफाई अभियान कैसे सफल होगा?
मेयर श्री तिवारी ने बताया कि सरकार दस दिनों का विशेष अभियान चलाकर इसकी सफलता की समीक्षा करना चाहती है. उन्होंने बताया कि दस दिनों में पूरा वार्ड नहीं तो एक बस्ती को ही पूरी तरह साफ कर दिखाएं. दस दिनों की सफाई की रिपोर्ट मुख्य मंत्री को भेजी जायेगी. उसमें कुछ प्रस्ताव दिये जायेंगे.
अंत में बैठक में प्रत्येक पार्षदों को अपने वार्ड में दस लेबर की मदद से अगले दस दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाने, सफाई अभियान के लिए प्रत्येक पार्षद को सोमवार को निगम कार्यालय से पांच हजार रूपये अग्रिम आवंटित किये जाने, प्रत्येक बोरो चेयरमैनों को अभियान की माइकिंग और प्रचार के लिए एक हजार रूपये की स्वीकृति दी गयी.
स्प्रे के लिए पचास नयी फोगिंग मशीन खरीदने, प्रत्येक बोरो अंतर्गत सफाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितिय और तृतीय वार्ड को नगर निगम द्वारा पुरस्कृत करने, प्रत्येक वार्ड में एक हजार रूपये के सफाई के यंत्रंश खरीदने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










