चिल्ड्रन्स फेलोशिप में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

छिपी प्रतिभा से अवगत कराने के लिए दिया खुला मंच चैपल ऑफ यूथ फाउंडेशन की पहल पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित रुपनारायणपुर. चैपल ऑफ यूथ फाउंडेशन (चित्तरंजन) ने रविवार को स्थानीय एरिया तीन सामुदायिक भवन में छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से चिल्ड्रेंस फेलोशीप 2016 का आयोजन किया. हैंडराइटिंग, ड्राइंग, स्पॉट सिंगिंग, ग्रुप […]

विज्ञापन
छिपी प्रतिभा से अवगत कराने के लिए दिया खुला मंच
चैपल ऑफ यूथ फाउंडेशन की पहल पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित
रुपनारायणपुर. चैपल ऑफ यूथ फाउंडेशन (चित्तरंजन) ने रविवार को स्थानीय एरिया तीन सामुदायिक भवन में छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से चिल्ड्रेंस फेलोशीप 2016 का आयोजन किया. हैंडराइटिंग, ड्राइंग, स्पॉट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, क्विज, सामान्य ज्ञान, नृत्य, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताएं हुयी. अव्वल छात्र और ग्रुप को ट्रॉफी व पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. बंगाल और झारखंड के विभिन्न स्कूलों से चार सौ बच्चों ने इसमें भाग लिया.
संत जोसफ कॉनवेंट स्कूल (चित्तरंजन) की प्राचार्य सिस्टर श्वेता, इमानवेल स्कूल (जामताड़ा) के प्राचार्य तरुण कुमार विश्वास, केंद्रीय विद्यालय (चित्तरंजन) के प्रधानाचार्य एमपी साह, सीवाइएफ के अध्यक्ष तरुण कुमार साह, उपाध्यक्ष जेकब बेंसीली, सचिव सुजाता खालको, सहायक सचिव रोबिन केशनी, कोषाध्यक्ष स्मिता खालको, सौरभ मरांडी तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे. संचालन शिक्षिका वर्षा खालको ने किया.
सीवाइएफ के अध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि हरेक बच्चे में कुछ न कुछ विशेष प्रतिभा होती है. सही समय पर उस प्रतिभा को पहचान कर न निखारने के कारण वह प्रतिभा समाप्त हो जाती है.
सही समय पर बच्चे के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. यहां बच्चों के लिए खुला मंच होता है. जहां बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा के विषय में उनके अभिभावकों को अवगत कराया जाता है. इसके उपरांत बच्चों के प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है.
केंद्रीय विद्यालय (चित्तरंजन), संत जोसफ कॉनवेंट स्कूल (चित्तरंजन), एडवर्ड स्कूल (जामताड़ा), संत मेरी स्कूल (मिहिजाम), ब्रदर इन चर्च (जामताड़ा) तथा ब्रदर इन मोहड़ा (जामताड़ा) आदि स्कूलों के चार सौ बच्चों ने सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola