पुरुलिया नपा में बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. िवपक्ष ने बैठक का बहिष्कार िकया जबकि तृणमूल पार्षद ने वाइस चेयरमैन के साथ जमकर बहस की. वार्ड 20 के तृणमूल पार्षद देवाशिष चटर्जी ने जब विकास एवं बहाली का मुद्दा उठाया तो वाइस चेयरमैन समीम खां तथा उनके पार्षद पुत्र ने […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया नगरपालिका की बोर्ड मीटिंग में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. िवपक्ष ने बैठक का बहिष्कार िकया जबकि तृणमूल पार्षद ने वाइस चेयरमैन के साथ जमकर बहस की. वार्ड 20 के तृणमूल पार्षद देवाशिष चटर्जी ने जब विकास एवं बहाली का मुद्दा उठाया तो वाइस चेयरमैन समीम खां तथा उनके पार्षद पुत्र ने उन्हें रोकने का प्रयास िकया.
उन पर अशालीन टिप्पणियां कीं. दोनों ओर से जमकर बहस हुई. विपक्ष के पार्षद प्रदीप बिल्टू मुखर्जी ने कहा िक नगरपालिका अध्यक्ष कभी कार्यालय नहीं आते हैं. एक दिन आकर अवैध रूप से की गई बहाली के लिये बैठक बुलाते हैं. कुछ दिन पहले ही नगरपालिका इलाके के एक नंबर वार्ड में डेंगू के कारण महिला की मौत हो गई. इसकी सुध नहीं ली गई.
कई लोग बीमार है. लेिकन नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. बारिश में नगरपालिका के कई इलाकों में पानी घुस गया है. कच्चे मकान िगर गये हैं. लेिकन पीड़ितों की मदद नहीं का जा रही है. इसी कारण बैठक का बायकॉट िकया गया. बारिश से प्रभावित लोगों ने नगरपालिका के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. नगरपािलका अध्यक्ष केपी सिंह देव ने कहा कि सभी पार्षदों को अपने दायित्व का ख्याल रखते हुये मर्यादित आचरण करना चाहिये. बैठक में पार्षद अपना मत रख सकते है. इसे हंगामा नहीं कहा जाता है.
हड़ताल सफल बनाने के िलए सभा
हरिपुर. दो िसंतबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के िलये झांझरा प्रोजेक्ट के एमआइसी में जैक ने सभा आयोिजत की. इसमें एचएमएस नेता एस आलम, इंटक नेता एमडी नसीरुद्दीन, सीटू नेता रंजीत मुखर्जी आदि उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए एमडी नसीरुद्दीन ने कहा कि 10वां वेतन समझौता लागू करने, महंगाई पर लगाम कसने, ठेका श्रमिकों को न्यूनतम 18 हजार वेतन तथा पीएफ देने समेत 14 सूत्री की मांगों को लेकर आम हड़ताल का आह्वान िकया गया है. इसे सफल बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










