रौशन को नासा भेजेगी भारत सरकार

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : इंटरनेशनल ओलंपिक ऑफ साइंस की परीक्षा में द्वितीय स्थान पाने का गैारव रानीगंज मंगलपुर एसकेएस पब्लिक स्कूल के आठवीं के छात्र रौशन िसंह ने प्राप्त िकया है. स्कूल प्रिंसिपल कुलजीत कौर ने कहा कि रौशन सिंह को भारत सरकार अमेरिका के नासा भेज रही है. वहां जाकर वह विश्वविख्यात वैज्ञानिकों के साथ प्रशिक्षण […]

विज्ञापन
रानीगंज : इंटरनेशनल ओलंपिक ऑफ साइंस की परीक्षा में द्वितीय स्थान पाने का गैारव रानीगंज मंगलपुर एसकेएस पब्लिक स्कूल के आठवीं के छात्र रौशन िसंह ने प्राप्त िकया है. स्कूल प्रिंसिपल कुलजीत कौर ने कहा कि रौशन सिंह को भारत सरकार अमेरिका के नासा भेज रही है. वहां जाकर वह विश्वविख्यात वैज्ञानिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा.
श्रीमती कौर ने कहा कि रानीगंज कोयलांचल व शिल्पांचल वासियों के लिए यह गर्व की बात है. पूरे राज्य से सिर्फ दो छात्रों को भारत सरकार ने अमेरिका जाने के िलये चयनित िकया है. रौशन ने पत्रकारों को बताया कि िदल्ली में हुई सिल्वर जोन ओलंपिक की फाइनल परीक्षा में उन्होंने हिस्सा लिया. 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त िकया है. वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहता है. रौशन ने कहा कि उसके पिता प्रहलाद सिंह अंडाल रेलवे में इंजीनियर के पद पर आसीन है.
कारजुड़ी में हाल्ट बनाने की मांग
आद्रा. बांकुड़ा से सात किलोमीटर दूर कारजुड़ी गंगा इलाके में हाल्ट स्टेशन की मांग को लेकर सैकड़ों िनवािसयों ने बुधवार को आद्रा मंडल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. सचिव मृत्युंजय ने कहा कि कारजुड़ी डांगा इलाका शहर का मुख्य स्थान है. बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज के साथ -साथ शहर के कई नर्सिंग होम तथा बाजार भी है. यहां आने के लिये नौ किलोमीटर दूर छातना स्टेशन या सात किलोमीटर दूर बांकुड़ा शहर जाना पड़ता है. इस कारण कारजुड़ी गंगा में हॉल्ट स्टेशन अनिवार्य है. अधिकारियों ने विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया.
इसीएल की जमीन पर निर्माण कार्य रोका
जामुड़िया. श्रीपुर एरिया अंतर्गत निंघा इलाके में इसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण को पुिलस ने रोक िदया. िनर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन जब्त कर ली गई है. खबर पाकर जामुड़िया बोरो चेयरमैन शेख शानदार भी मौके पर पहुंचे. श्रीपुर एरिया महाप्रबंधक एसपी ठाकुर ने बताया कि इसीएल की जमीन पर निर्माण के लिये जेसीबी मशीन लगाई गई थी.
पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने जेसीबी जब्त कर ली है. जमीन पर िनर्माण कौन करवा रहा था. पुिलस इसकी जानकारी हािसल करने में जुटी है. पुिलस ने बताया िक सूचना िमली थी िक इसीएल की जमीन पर अवैध िनर्माण हो रहा है. उसके बाद त्वरित कारवाई की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola