तृणमूल में शामिल हुए प्रदीप प्रधान

Updated:
विज्ञापन

दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी : तमाम अटकलों के बीच गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) के संस्थापक सदस्य तथा जीटीए सभा के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ भूपेंद्र प्रधान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. बुधवार को कार्सियांग शहर के मोटर स्टैंड के पास दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा में उन्होंने तृणमूल का झंडा थाम लिया. जनसभा में मुख्य […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग/सिलीगुड़ी : तमाम अटकलों के बीच गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) के संस्थापक सदस्य तथा जीटीए सभा के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ भूपेंद्र प्रधान तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. बुधवार को कार्सियांग शहर के मोटर स्टैंड के पास दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा में उन्होंने तृणमूल का झंडा थाम लिया. जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल के दार्जिलिंग प्रभारी अरूप विश्वास विशेष रूप से उपस्थित थे.
अरूप विश्वास ने प्रदीप प्रधान को अपने हाथों से तृणमूल कांग्रेस का झंडा थमाया. सभा में प्रदीप प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कार्सियांग का विकास करने का मुझे भरोसा दिलाया है. मैंने कार्सियांग की जनता की खातिर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है. हालांकि मैंने गोरखालैंड की मांग छोड़ी नहीं है. गोरखालैंड को लेकर आंदोलन की वजह से पहाड़ के विकास का काम ठप है. श्री प्रधान ने कहा कि वह पहाड़ का विकास करना चाहते हैं.
गोजमुमो में रहकर वह कोई भी काम नहीं कर पा रहे थे. नाम के लिए गोजमुमो उन्हें जीटीए सभा का अध्यक्ष बनाया था. जीटीए में मोरचा सुप्रीमो के अलावा और किसी की नहीं चलती है. राज्य की मुख्यमंत्री दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का विकास चाहती हैं. यही वजह है कि वह बार-बार पहाड़ पर आ रही हैं. मुख्यमंत्री से प्रभावित होकर ही वह तृणमूल में शामिल हो रहे हैं. विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
गोजमुमो के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि प्रदीप प्रधान के साथ उसका कोई बड़ा नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ है. प्रदीप प्रधान के साथ रवि प्रधान, नारायण गिरि, चुन्नी सिंह, राजेश सुब्बा, पुष्कर प्रधान तथा अजीत छेत्री जैसे स्थानीय नेता ही तृणमूल में गये हैं. जबकि इससे पहले जीटीए के चार सभासदों सहित केंद्रीय कमिटी के कई नेताओं के गोजमुमो छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा थी. गोजमुमो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप प्रधान के साथ ही जीटीए के डिप्टी चेयरमैन लुक्सन लामा, सुनील प्रधान, नीमा तामांग तथा गोपाल रूचेल भी तृणमूल में जाने वाले थे.
इनके अलावा केंद्रीय कमिटी के नेता विमल दोरजी, कर्सियांग महकमा के पार्टी उपाध्यक्ष कमल थापा तथा रूपेन न्योपानी एवं सचिव रोहित योंगो भी तृणमूल में जाने वाले थे. गोजमुमो सूत्रों ने बताया कि लगातार इन नेताओं से संपर्क बनाये रहे. उन्होंने हालांकि प्रदीप प्रधान को भी मनाने की कोशिश की थी. वह तो नहीं माने, लेकिन अन्य नेता विमल गुरूंग के साथ ही रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola