जल निकासी नहीं होने से नाराज निवासियों ने किया पथावरोध
बांकुड़ा : लगातार हो रही बारिश के कारण बांकुड़ा के िवभिन्न िहस्सों में कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाकावासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इससे नाराज बरजोड़ा के कॉलेज रोड पल्ली के निवासियों ने गुरुवार को पथावरोध िकया. बरजोड़ा-दुर्लभपुर मार्ग सुबह छह से […]
बांकुड़ा : लगातार हो रही बारिश के कारण बांकुड़ा के िवभिन्न िहस्सों में कई इलाके जलमग्न हो गये हैं. उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाकावासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इससे नाराज बरजोड़ा के कॉलेज रोड पल्ली के निवासियों ने गुरुवार को पथावरोध िकया.
बरजोड़ा-दुर्लभपुर मार्ग सुबह छह से जाम कर िदया. आंदोलन सुबह नौ बजे तक चला. इससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी हुई. बाद में बरजोड़ा के बीडीओ पंकज आचार्य घटनास्थल पर पहुंचे एवं शीघ्र ही जल िनकासी का आश्वासन देकर अवरोध हटाया. जेसीबी मशीन से पानी निकालने की व्यवस्था की गई. बीडीओ श्री आचार्य ने कहा िक इंजीनियरों के साथ बातचीत कर निकासी की व्यवस्था की जायेगी.
सड़क तालाब में हुआ तब्दील, पथावरोध: जामुड़िया. जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य मार्ग में बहादुरपुर स्थित बीडीओ कार्यालय के समीप उभर आये गड्ढों में पानी जमा होने से आने-जाने वालों को परेशान होते देख स्थानीय िनवािसयों ने रास्ता अवरोध कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि काफी अरसे से यह रास्ता खस्ता हाल है. कई बार प्रशासन को सूिचत िकया गया. बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया. खबर पाकर केंदा फांड़ी पुलिस ने पहुंचकर विभागीय अधिकारी से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया.
लगातार बारिश के कारण डूबे वार्ड के कई इलाके: पानागढ़. 24 घंटों से जारी लगातार बािरश के कारण वीरभूम जिले के बोलपुर नगरपािलका का वार्ड नंबर पांच के कई इलाके डूब गये. पूरा इलाका जलमग्न हो गया. इससे स्थानीय िनवािसयों में आक्रोश है. कई घरों में बरसात का पानी घुस गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद को खबर दी गयी है लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है.
खेतों में कारखाना का पानी घुसने से फसलों को नुकसान: जामुड़िया. लगातार तेज बारिश के कारण जामुड़िया के इकड़ा औद्योिगक नगर स्थित सुपर स्मेलटर्स कारखाना से िनकलने वाले प्रदूषित पानी के अंचल के खेतों में पहुंचने से फसलें नष्ट हो रही हैं. यह आरोप लगाते हुये स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को कारखाना के बाहर प्रदर्शन िकया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










