महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) का विदाई समारोह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) नारायण झा को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चंदन कुमार दे ने मोमेंटो देकर विदायी दी. कार्मिक निदेशक केएस पात्र, वित्त निदेशक एएम मराठे व महाप्रबंधक (समन्वय) अजय कुमार सिंह, सभी एरिया के महाप्रबंधक व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे. […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक (योजना व परियोजना) नारायण झा को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक चंदन कुमार दे ने मोमेंटो देकर विदायी दी. कार्मिक निदेशक केएस पात्र, वित्त निदेशक एएम मराठे व महाप्रबंधक (समन्वय) अजय कुमार सिंह, सभी एरिया के महाप्रबंधक व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे. संचालन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) जीतन वर्मा ने किया.
सीएमडी श्री दे ने कहा कि श्री झा कंपनी से भले ही सेवानिवृत हुए है परंतु दिल से नहीं. इनके द्वारा किए गए कार्य काफी सराहनीय रहा है. जो भी काम दिया जाता था. उस काम को बखूबी से निभाते थे. माइनिंग के बारे में काफी जानकारी थी. इनकी कमी कंपनी को खलेगी. जहां भी रहे अपने परिवार के साथ स्वस्थ व सुखमय जीवन व्यतीत करें. कार्मिक निदेशक श्री पात्र ने उनके कार्यो को सराहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










