खुले में शौच करने वालों को जागरुक करने के लिए निकलेगी लज्जा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर नगर निगम में बैठक दुर्गापुर : मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर निगम में मेयर अपूर्व मुखर्जी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. इसमें मेयर के अलावा एमआइसी प्रभात चटर्जी, लवली राय, मणिदास गुप्ता, एफएओ देवाशीष चौधरी आदि मौजूद थे. मेयर श्री मुखर्जी ने कहा िक 31 िदसंबर तक […]

विज्ञापन

मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर नगर निगम में बैठक

दुर्गापुर : मिशन निर्मल बांग्ला के मद्देनजर निगम में मेयर अपूर्व मुखर्जी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई. इसमें मेयर के अलावा एमआइसी प्रभात चटर्जी, लवली राय, मणिदास गुप्ता, एफएओ देवाशीष चौधरी आदि मौजूद थे. मेयर श्री मुखर्जी ने कहा िक 31 िदसंबर तक घर-घर में शौचालय होगा. िनगम इस लक्ष्य को पूरा करने के िलये सक्रियता बरत रहा है.

उन्होंने कहा िक 150 सदस्यों की एक टीम गठित की गई है. यह विभिन्न वार्डों के विभिन्न इलाकों में निगरानी करेगी. खुले में शौच करने वालों को घर के शौचालय का उपयोग करने की सलाह देगी. खुले में शौच के दुष्प्रभाव से अवगत कराया जायेगा. प्रत्येक वार्ड में लज्जा यात्रा निकाल कर खुले मैदान में शौच करने वाले लोगों को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहर मे 320 बस्तियां हैं. अब तक 221 कम्युनिटी शौचालय का निर्माण किया जा चुका है. चार और कम्युनिटी शौचालय बनाये जायेंगे.

इनकी साफ-सफाई, पानी, िबजली आिद की व्यवस्था दुरुस्त की गई है. उन्होंने बताया कि बारिश में जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है. डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमरी होने की आशंका बढ़ जाती है. निगम हर साल इसकी रोकथाम के िलये जागरूकता अभियान चलाता है.

उन्होंने बताया कि डेंगू से मौत की खबर मात्र अफवाह है. शहर में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है. जिसकी मौत हुई है उसको निमोनिया हुआ था. डेंगू की जांच के िलये मशीन की मांग राज्य सरकार से की गई है. निगम और महकमा अस्पताल में मशीन लगाई जायेगी. इससे रिपोर्ट शीघ्र मिल सकेगी. सिटी सेंटर के सृजनी हॉल और निगम में सोलर ट्री लगेगी. इसकी सीएमआरआई से इसकी खरीदारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola