एमएमआइसी (शिक्षा) ने किया आवंटित स्थल का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

पिछले कई दशकों से भाड़े के मकान में चल रहे आदर्श विद्यालय के दिन शीघ्र बहुरनेवाले हैं. नगर निगम के स्तर से जमीन आवंटन के बाद भी भवन निर्माण कार्य फंड के अभाव में बाधित था. नगर निगम टीम के स्थल निरीक्षण के बाद इस दिशा में पहल होने की संभावना बनने लगी है. आसनसोल […]

विज्ञापन
पिछले कई दशकों से भाड़े के मकान में चल रहे आदर्श विद्यालय के दिन शीघ्र बहुरनेवाले हैं. नगर निगम के स्तर से जमीन आवंटन के बाद भी भवन निर्माण कार्य फंड के अभाव में बाधित था. नगर निगम टीम के स्थल निरीक्षण के बाद इस दिशा में पहल होने की संभावना बनने लगी है.
आसनसोल : बोरो तीन नंबर कमेटी के चेयरमैन गुलाम सरवर के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को धदका रोड के निकट किराये के भवन में संचालित हो रहे आदर्श विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए आसनसोल नगर निगम द्वारा आवंटित जमीन का निरीक्षण किया गया.
अवसर पर नगर निगम के एमएमआइसी (शिक्षा) अंजना शर्मा, नगर निगम के सर्वेयर स्वपन घोष, प्रधान शिक्षक मुक्तेश्वर नाथ तिवारी आदि थे. उक्त जमीन पर शीघ्र भवन निर्माण के लिए पहल करने की दिशा में यह निरीक्षण किया गया. बोरो चेयरमैन श्री सरवर ने बताया कि उक्त स्कूल कई दशकों से भाड़े के मकान में चल रहा है.
जमीन उपलबअद नहीं होने के कारण एक ही कमरे में चार कक्षाओं की पढ़ाई होती है. इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने कई बार स्कूल के लिए जमीन आवंटन की मांग की थी. भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है. पिछले नगर निगम के पूर्व बोर्ड के कार्यकाल में नगर निगम प्रशासन ने साढ़े तीन कट्ठा जमीन स्कूल से कुछ दूरी पर आवंटित की है. उन्होंने कहा कि फंड की कमी के कारण इस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.
वहां एक शौचालय व एक कमरे का निर्माण हो सका है. पिछले दिनों जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन ने स्वयं इस स्कूल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान ही आवंटित स्थल के पास अवैध कोयले का गोदाम पाया गया था. जिलाशासक के निर्देश पर उक्त कोयला जब्त किया गया था. उन्होंने कहा कि निगम के स्तर से आवंटित जमीन पर सर्व शिक्षा मिशन के तहत उपलब्ध राशि से भवन, किचेन, टायलेट व अन्य कमरों का निर्माण किय जायेगा. इसी के संदर्भ में मंगलवार को जमीन का सर्वे किया गया.
आवंटित जमीन पर चार क्लास रूम, एक कार्यालय और भविष्य में दो तल्ला बनाने को लेकर सीढ़ी का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि भविष्य में इस स्कूल को उच्च विद्यालय तथा फिर हायर सेकेंडरी का दर्जा भी मिल सकता है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में निगम प्रशासन के स्तर से कार्य में गति लायी जा रही है. हिंदी भाषियों की संख्या इस इलाके में अधिक होने के कारण हिंदी माध्यम के बच्चे ही इस स्कूल में पढ़ते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola