सीएम करेगी जिले में प्रशासनिक बैठक पांच को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीएम, एसपी के आधिकारिक वेवसाइट का होगा उद्घाटन प्रशासन की उपलब्धियां गिनायी जिलाशासक डॉ सौमित्र ने बर्दवान : जिलाधिकारी डॉ सौमित्र मोहन ने बर्दवान विकास प्राधिकरण हॉल में मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच अगस्त को प्रशासनिक बैठक करेगी. सांस्कृतिक लोकमंच हॉल में आयोजित प्रशासनिक बैठक में ‘बांगलार मुख’ की नई तस्वीरों का […]
विज्ञापन
डीएम, एसपी के आधिकारिक वेवसाइट का होगा उद्घाटन
प्रशासन की उपलब्धियां गिनायी जिलाशासक डॉ सौमित्र ने
बर्दवान : जिलाधिकारी डॉ सौमित्र मोहन ने बर्दवान विकास प्राधिकरण हॉल में मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच अगस्त को प्रशासनिक बैठक करेगी. सांस्कृतिक लोकमंच हॉल में आयोजित प्रशासनिक बैठक में ‘बांगलार मुख’ की नई तस्वीरों का लोकार्पण करेंगी. जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की वेबसाइट का उद्घाटन करेगी. मुख्यमंत्री की प्रशासनिक बैठक के दौरान बर्दवान नगर में कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इस दौरान बर्दवान सदर अनुमंडल कार्यालय में छह अनुमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की गयी.
जिलाशासक डॉ सौमित्र ने दावा किया कि सौ दिन रोजगार योजना में जिला राज्य तथा देश में अव्वल स्थान पर है. इसी बीच जिले में 90 लाख श्रम दिवस सृजित किया गया. 15 अगस्त को 40 ग्राम पंचायतों में खुले में शौच पर पूर्ण रोक लग जायेगी. विभिन्न अनुमंडलों में शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. कालना अनुमंडल में शौचालय का इस्तेमाल कर रहे ग्रामीणों को निर्मल ग्रीन कार्ड जारी किया गया है.
सर्वशिक्षा मिशन के तहत जुलाई में 405 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है. बाढ़ से निपटने के लिए जिला मुख्यालय में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसका टेलिफोन नंबर 0342-2550373 है.
कोई भी नागरिक कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है. इस कंट्रोल रूम में डिजास्टर मैनेजमेंट के कर्मी मौजूद रहेंगे. आठ अगस्त से 13 अगस्त तक निर्मल विद्यालय सप्ताह समारोह आयोजित होगा. यह प्राथमिक और अपर प्राथमिक विद्यालय में मनाया जायेगा. 14 अगस्त को कन्याश्री दिवस के रुप में गलसी उच्च विद्यालय में मुख्य समारोह होगा. जिले के 31 प्रखंड और नगरपालिकाओं में कन्याश्री दिवस समारोह आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










