डंपर चालक का शव मिला, ट्रांसपोर्टिग ठप
रुपनारायणपुर : बनजेमारी कोलियरी कांटाघर के पास खड़े एक डंपर में उसके चालक शहजाद का शव शुक्रवार की सुबह मिला. घटना को लेकर अन्य डंपर चालकों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह से ही ट्रांसपोट्रिंग ठप कर दी. पुलिस ने सभी को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिये भेजा और यूडी […]
रुपनारायणपुर : बनजेमारी कोलियरी कांटाघर के पास खड़े एक डंपर में उसके चालक शहजाद का शव शुक्रवार की सुबह मिला. घटना को लेकर अन्य डंपर चालकों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह से ही ट्रांसपोट्रिंग ठप कर दी. पुलिस ने सभी को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिये भेजा और यूडी केश दर्ज किया. स्थानीय लोगों के अनुसार पुरुलिया निवासी शहजाद यहां डंपर चलाता था.
गुरुवार की रात को मोहनपुर कोलियरी से कोयला का अंतिम टीप लाकर डंपर बनजेमारी कांटा के पास खड़ा कर उसमें लेट गया. वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ कांटा के पास ही एक मेस में रहता था. शुक्रवार की सुबह उसके सहयोगी ने डंपर में जाकर उसे जगाया तो उसे मृत पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










