माता-पिता, गुरु के चरणों में स्वर्ग

Updated:
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त एलएन मीणा ने मेधावी विद्यार्थियों को दिये टिप्स आसनसोल : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने कहा कि माता-पिता व गुरु को अनुकूल रखने से जीवन में हर बाधा पार कर सकते हैं. मां के हृदय में प्रकृति का वास है. उसके हृदय को कभी न दुखायें. मैंने जीवन में जो सफलता पायी […]

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त एलएन मीणा ने मेधावी विद्यार्थियों को दिये टिप्स

आसनसोल : पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने कहा कि माता-पिता व गुरु को अनुकूल रखने से जीवन में हर बाधा पार कर सकते हैं. मां के हृदय में प्रकृति का वास है. उसके हृदय को कभी न दुखायें. मैंने जीवन में जो सफलता पायी है, वह मां के आशीर्वाद से ही मिली है. वह शुक्रवार को रविंद्र भवन में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2016 को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होना बड़े ही गर्व की बात है. सम्मानित होने वाले छात्रों से उन्होंने इस सम्मान को अहंकार रूप में न लेकर विनम्र रूप में लेने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि सम्मान को विनम्र रूप से लेने से ही सम्मान सुशोभीत होता है. छात्रों के अभिभावकों से उन्होंने इस सम्मान को प्रेरणा रूप में लेने को कहा. मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे विश्व में पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को नंबर एक पर ले जाने का जो प्रयास आरंभ किया है उसके लिए जिस नयी पीढ़ी की जरूरत है, वो यही नयी पीढ़ी है. जिसे ‘प्रभात खबर’ अपने प्रतिभा सम्मान के माध्यम से सम्मानित कर रहा है. उन्होंने प्रतिभावान स्टूडेंट्स की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए मंच देने के लिए प्रभात खबर की सराहना की. कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने लगन से स्थान पाया है, उनका सम्मान गर्व की बात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola