उपप्रधान निकला लुटेरा, गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : हथियार की नोंक पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने के आरोप में कांकसा थाना पुलिस ने कांकसा ब्लॉक के वनकाठी ग्राम पंचातय के तृणमूल समर्थित उपप्रधान प्रदीप बागदी तथा उनके साले अंजना चौधरी को एक लाख रुपये के नंबर रहित मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को गुरुवार की सुबह दुर्गापुर […]
विज्ञापन
पानागढ़ : हथियार की नोंक पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने के आरोप में कांकसा थाना पुलिस ने कांकसा ब्लॉक के वनकाठी ग्राम पंचातय के तृणमूल समर्थित उपप्रधान प्रदीप बागदी तथा उनके साले अंजना चौधरी को एक लाख रुपये के नंबर रहित मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है.
दोनों आरोपियों को गुरुवार की सुबह दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया गया. उपप्रधान की गिरफ्तारी की खबर के बाद ही कांकसा ब्लॉक तृणमूल पार्टी में खलबली मच गई है. घटना को लेकर ब्लॉक व जिला तृणमूल नेता देवदास बक्शी ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यदि अभियुक्त दोषी है तो पुलिस व कानून अपना काम करे. कोई बाधा नहीं दी जायेगी.
दूसरी ओर, घटना को लेकर पुलिस तथा अभियोगकारी पानागढ़ लायंस क्लब के सदस्य आनंदमय कोनार ने बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से इलमबाजार से पानागढ़ अपने घर लौट रहे थे. तभी जामुिड़या तथा रघुनाथपुर के बीच नंबर रहित मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हथियार दिखाकर उनके मोबाइल, पैसे आदि छीन िलया. करीब 10-15 मिनट तक छिनतई करने के बाद उनकी मोटरसाइकिल की चाबी देकर फौरन भाग जाने को कहा.
श्री कोनार ने बताया िक उन्होंने पास ही रघुनाथपुर के ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो ग्रामीणों ने तत्काल कांकसा थाने को सूचित िकया. पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुये अपराधियों की तलाश शुरु कर दी. मध्य रात करीब दो बजे दोनों छिनतईबाजों को मोटरसाइकिल समेत अन्य एक वाहन को रोककर लूटते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
थाना ले जाकर पूछने पर पता चला िक अभियुक्त वनकाठी ग्राम पंचायत का तृणमूल समर्थित उपप्रधान प्रदीप बागदी तथा वसूधा निवासी उसका साला अंजना चौधरी है. उपप्रधान जैसे मर्यादित पद पर रहने वाला छिनतईबाज होगा, यह सुनकर पुलिस भी सकते में आ गयी.
आनंदमय कोनार के अभियोग के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है. तृणमूल के ब्लॉक नेताओं ने कहा िक ऐसे अापराधिक छवि वाले लोगों को दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी से निकालने को लेकर बैठक में निर्णय लिया जायेगा. अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर और पूछताछ करना चाहती है. उनके साथ वाहन छिनतई गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










