बारिश के कारण कोड़ापाड़ा में जलजमाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : पिछले दो दिनों से शाम को हो रही बारिश से शहर के निवासियों को भीषण गरमी से राहत भले ही मिल रही है. लेकिन निचले क्षेत्रों में जल जमाव से कुछ लोगों की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है. वार्ड संख्या 38 अंतर्गत कालीपहाड़ी स्थित कोड़ा पाड़ा के निवासियों को बारिश के […]
विज्ञापन
आसनसोल : पिछले दो दिनों से शाम को हो रही बारिश से शहर के निवासियों को भीषण गरमी से राहत भले ही मिल रही है. लेकिन निचले क्षेत्रों में जल जमाव से कुछ लोगों की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है. वार्ड संख्या 38 अंतर्गत कालीपहाड़ी स्थित कोड़ा पाड़ा के निवासियों को बारिश के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोड़ापाड़ा में जल जमाव हो गया.
लगभग 20 घरों में पानी घुस गया. लोग रात भर परेशानियां झेलते रहे. कुछ को सड़क पर रात बितानी पड़ी. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को 20 मिनट तक नेशनल हाइवे दो को जाम कर विरोध जताया. आसनसोल दक्षिण थाना के पुलिस अधिकारी आंदोलन स्थल पर गये उसे खाली कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










