बीयूआइइ में बेहतर शैक्षणिक परिवेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांकुड़ा : नेशनल अवार्ड एजुकेशन 2015 के सम्मान से सम्मानित बांकु ड़ा उन्नयनी इंस्टच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के बेहतर शैक्षणिक माहौल के कारण स्टूडेंट्सों को काफी सुविधा मिल रही है. उन्हें आधुनिक यंत्रों की मदद से व्यावहारिक शिक्षा दी जा रही है.कॉलेज के सचिव शशांक दत्त तथा अध्यक्ष डॉ के अर्धायु ने बताया कि इसकी स्थापना […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : नेशनल अवार्ड एजुकेशन 2015 के सम्मान से सम्मानित बांकु ड़ा उन्नयनी इंस्टच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के बेहतर शैक्षणिक माहौल के कारण स्टूडेंट्सों को काफी सुविधा मिल रही है.
उन्हें आधुनिक यंत्रों की मदद से व्यावहारिक शिक्षा दी जा रही है.कॉलेज के सचिव शशांक दत्त तथा अध्यक्ष डॉ के अर्धायु ने बताया कि इसकी स्थापना वर्ष 1998 में शिक्षाविदों व समाजसेवियों की मदद से की गयी थी. 16 वर्षो के दौरान इस कॉलेज ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गरिमा व प्रतिष्ठा हासिल किया है.
उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर सायंस एंड इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेकनॉलोजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा एप्लाइड इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्ट्रूमेंशन इंजीनियरिंग में बी टेक की पढ़ाई होती है. उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर सायंस एंड इंजीनियरिंग तथा इलेक्टानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (वीएलएसआइ) में एमटेक की पढ़ाई की सुविधा है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्रों को दक्ष व उच्च शिक्षित शिक्षकों का मार्गनिर्देशन प्राप्त होता है.
उन्होंेने कहा कि प्रत्येक प्रयोगशाला में अधुनिक उपकरणों के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है.कॉलेज व छात्रवास में नि:शुल्क वाइ-फाइ की सुविधा है. कॉलेज परिसर में बैंक व एटीएम की सुविधा उपलब्ध है. कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं. डॉक्टर व एम्बुलेंस की सुविधा है तथा गरीब व मेधावी स्टूडेंट्सों के लिए स्कॉलरशीप की व्यवस्था है तथा रैगिंग फ्री परिवेश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










