एसएससी क्लर्क डिवीजन की परीक्षा आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
44 परीक्षा केंद्रों पर 19,831 परीक्षार्थियों को मौजूदगी आवागमन तथा सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां हो गयी पूरी आसनसोल : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा राज्य सरकार के लोअर डिवीजन क्लर्क के चयन के लिये आसनसोल महकमा के 44 स्कूलों में रविवार को कुल 19,831 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. सुरक्षा से लेकर परीक्षार्थियों के आवागमन […]
विज्ञापन
44 परीक्षा केंद्रों पर 19,831 परीक्षार्थियों को मौजूदगी
आवागमन तथा सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां हो गयी पूरी
आसनसोल : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा राज्य सरकार के लोअर डिवीजन क्लर्क के चयन के लिये आसनसोल महकमा के 44 स्कूलों में रविवार को कुल 19,831 परिक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
सुरक्षा से लेकर परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर शनिवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी. डिप्टी मजिस्ट्रेट सौम्य चटर्जी ने बताया कि आसनसोल महकमा के आसनसोल नॉर्थ, आसनसोल साउथ और हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 44 स्कूलों में परीक्षा होगी. यह सभी स्कूलें बस रूट में है. आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन तथा आसनसोल बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के संग बातचीत हुयी है.
यातायात व्यवस्था सामान्य रहेगी. जरूरत पड़ने पर तत्काल कुछ दूसरे रूट की बसों को परीक्षा केंद्रों तक चलाया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस के सव इंस्पेक्टर या सहायक सव इंस्पेक्टर के साथ दो कांस्टेबुल, दो महिला कांस्टेबुल और दो सिविक पुलिस के जवान उपस्थित रहेंगे. औसत साढ़े चार सौ परीक्षार्थी प्रत्येक केंद्र में परीक्षा देंगे. कुछ केंद्रों में दो सौ से तीन सौ परीक्षार्थी है तो दो एक केंद्रों में 12 सौ से 18 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षार्थी वाले केंद्र में सिविक पुलिस दो से छह तक की संख्या में तैनात रहेंगे.
उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह से कदाचार मुक्त रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक निरीक्षक अधिकारी होंगे. प्रत्येक स्कूल के प्रधानाध्यापक उस केंद्र के सुपरवाइजर होंगे.
ग्यारह फ्लाइंग स्क्वायड दल रहेगा. जिनके जिम्मे चार चार केंद्र रहेगा. इस दल में डिप्टी मजिस्ट्रेट, बीडीओ, टीओ और एटीओ शामिल रहेंगे. प्रत्येक के साथ दो पुलिस कर्मी रहेंगे. दल का कार्य परीक्षा आरंभ होने से पहले ट्रेजरी से प्रश्न पत्र लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और परीक्षा समाप्त होने पर उत्तर पुस्तिका को पोस्ट ऑफिस तक पहुंचाना है. इस बीच दल के सदस्य प्रत्येक केंद्र की स्थिति का जायजा लेते रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










