मारपीट में घायल की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शौचालय के पानी के पाइप ले जाने के मुद्दे पर विवाद कुल्टी : शौचालय से जुड़ी पाइप ले जाने के मुद्दे पर हुयी मारपीट में घायल हुए पत्थरखाद निवासी रामधनी सोनार की मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हो गयी. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी पड़ोसी […]

विज्ञापन
शौचालय के पानी के पाइप ले जाने के मुद्दे पर विवाद
कुल्टी : शौचालय से जुड़ी पाइप ले जाने के मुद्दे पर हुयी मारपीट में घायल हुए पत्थरखाद निवासी रामधनी सोनार की मौत इलाज के दौरान निजी अस्पताल में हो गयी. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कुल्टी थाना पुलिस ने आरोपी पड़ोसी कन्हैया साव को गिरफ्तार किया है.
कन्हैया के पिता जगदीश साव फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार जगदीश साव व उसके पुत्र कन्हैया साव जबरन शौचालय का पाइप पड़ोसी रामधनी सोनार के घर के सामने से ले जाने का प्रयास गुरुवार को किया. रामधनी ने अपने घर के सामने से शौचालय का पानी ले जाने पर प्रतिवाद किया. विवाद बढ़ने के बाद दोनो परिवारों के बीच जम कर मारपीट हुयी. जिसमें रामधनी गंभीर रुप से घायल हो गये.
उन्हें इलाज के लिए बराकर के निजी अस्पताल में ले जाया गया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद अच्छे चिकित्सालय ले जाने का परामर्श दिया गया. परिजनों ने दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उन्हें दाखिल कराया. शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गयी. शव का अंत्यपरीक्षण के बाद शनिवार की शाम उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
परिजनों ने इस संबंध में कुल्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि कन्हैया ने रामधनी के सीने पर बड़े पत्थर से कई बार वार किये थे जिससे छाती की हड्डियां टूट गयी थी. उनकी मौत का संभवत: यही कारण है. कुल्टी पुलिस ने कन्हैया साव को गिरफ्तार किया. जबकि आरोपी उसके पिता जगदीश साव व अन्य फरार है. इलाके मे जबरदस्त तनाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola