अब मुख्यमंत्री से ही आस
एमएएमसी कारखाना खोलने के लिए सीटू का सीएम को पत्र दुर्गापुर : साढ़े चार वर्षों से बंद एमएएमसी कारखाना खोलने के िलये सीटू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र िलखा है. सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने बताया िक ममता बनर्जी जब अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थी उस समय […]
एमएएमसी कारखाना खोलने के लिए सीटू का सीएम को पत्र
दुर्गापुर : साढ़े चार वर्षों से बंद एमएएमसी कारखाना खोलने के िलये सीटू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र िलखा है. सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने बताया िक ममता बनर्जी जब अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय मंत्री थी उस समय उन्होंने इसे खुलवाने का प्रयास िकया था.
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सकारात्मक रुख अपनाया था. लेकिन कारखाना नहीं खुल पाया. तीन संस्थाओं के बीच दस वर्षों के िलये अनुबंध हुआ है.
नौ वर्ष गुजरने वाले है, लेकिन कारखाना खुलने की कोई संभावना नहीं िदख रही है. कोल, डीवीसी, वीइएमएल कोई भी कारखाना खोलने में िदलचस्पी नहीं िदखा रहा है. माकपा सांसद संसद में कई बार कारखाना खुलवाने के िलये आवाज उठा चुके हैं, लेिकन सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है. प्रयास अब भी जारी है. श्री चक्रवर्ती ने कहा िक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कारखाना खुलवाने की गुहार लगाई गई है.
श्री चक्रवर्ती ने बताया िक केंद्र सरकार के अधीन 1965 में दुर्गापुर के एमएएमसी कारखाना को चालू किया गया था. यहां भूमिगत खदानों में इस्तेमाल िकये जाने वाले िवभिन्न पार्ट्स उत्पािदत िकये जाते थे. कारखाना नुकसान में चलने के कारण वर्ष 1992 में बीआइएफआर में चला गया. पांच अक्तूबर 2001 को इसे बंद कर िदया गया. वर्ष 2005 में 28 अप्रैल को कारखाना लिकुइडेटर के हाथों में चला गया. वर्ष 2007 में एक जून को इसे वीइएमएल, कोल इंडिया और डीवीसी ने मिलकर खोलने का प्रयास िकया.
तीनों कंपनी के बीच समझौता हुआ. वर्ष 2010 में 11 जून को कोलकाता हाईकोर्ट ने एक सौ करोड़ में तीनों को कारखाना खोलने का कांट्रेक्ट िदया गया. 18 अगस्त 2011 को लिकुइडेटेर पीके गाइथर के हाथों से लेकर कारखाना की पूरी जिम्मेदारी बीइएमएल, कोल इंडिया और डीवीसी को हाइकोर्ट ने सौंप दी.
लेकिन साढ़े चार वर्ष गुजरने के बावजूद भी कारखाना खुलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. लेिकन राज्य में दुबारा भारी बहुमत से तृणमूल की सरकार बनने से लोगों की उम्मीदें जगी हैं. सबकी निगाहें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर िटकी है. उन्हें पूरा भरोसा है िक मुख्यमंत्री कारखाना खोलने के िलये उचित कदम उठायेंगी. कारखाना खुलने से बेरोजगार युवकों की संख्या में कमी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










