वृक्ष ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण रोकने में सहायक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीवीसी, डीटीपीएस ने 550 पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस दुर्गापुर. दाघानी की दुर्गापुर स्थित इकाई दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन(डीटीपीएस) के पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर डीटीपीएस संयंत्र एवं ऐश पोंड क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित डीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख महेश चन्द्र मिश्र ने […]
विज्ञापन
डीवीसी, डीटीपीएस ने 550 पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस
दुर्गापुर. दाघानी की दुर्गापुर स्थित इकाई दुर्गापुर थर्मल पावर स्टेशन(डीटीपीएस) के पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर डीटीपीएस संयंत्र एवं ऐश पोंड क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित डीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रमुख महेश चन्द्र मिश्र ने अपने हाथों से इन दोनों क्षेत्रों में पौधे लगाये.
श्री मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए जंगली जीवों, पंक्षियों व पेड़ो की सुरक्षा यकीनी बनाई जानी चाहिए. पेड़ ग्लोबल वार्मिंग व प्रदूषण को रोकने के लिए बहुत सहायक साबित होते हैं. इसके अलावा पेड़ छाया, मीठे फल व शुद्ध पर्यावरण भी मुहैया कराते हैं. उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को कम से कम एक पौधा जरूर लगा कर उसकी हिफाजत करनी चाहिए. अंत में श्री मिश्र ने कर्मचारियों से अपने क्वार्टरों या अपने निजी निवास स्थल पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आग्रह किया.
इस अवसर पर डीटीपीएस के उप महाप्रबंधक(प्रशासन) पीके सिंह, सभी उप मुख्य अभियंता क्रमश: देवाशीष दे, एसएम बाली, संचायन साहा, पीके दास और एसबाग के अलावा एसइ(एम) एस मंडल, अपर निदेशक(मानव संसाधन) रंजीत कुमार, एसडीइ(एम) राकेश रंजन ओझा और सुनील कुमार मौजूद थे. पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान डीटीपीएस टीम ने ऐश पोंड क्षेत्र में 400 एवं संयंत्र क्षेत्र में 150 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पिछले वर्ष संयंत्र क्षेत्र में लगाए गए पौधों पर पानी का छिड़काव िकया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










