बांकुड़ा में लू लगने से रिक्शा चालक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांकुड़ा : बांकुड़ा शहर के विद्याभवन के निकट लू लगने से रिक्शा चालक संतोष रुइदास(44) की मौत हो गई. वह बांकुड़ा नगरपािलका के वार्ड तीन के निर्मल डांगा का निवासी है. दोपहर 1.30 बजे शहर के विद्याभवन इलाके में रिक्शा चालक अचानक मूर्छित हो गया. स्थानीय िनवासी उसे नगरपािलका चिकित्सक के पास ले गये. चिकित्सक […]
विज्ञापन
बांकुड़ा : बांकुड़ा शहर के विद्याभवन के निकट लू लगने से रिक्शा चालक संतोष रुइदास(44) की मौत हो गई. वह बांकुड़ा नगरपािलका के वार्ड तीन के निर्मल डांगा का निवासी है. दोपहर 1.30 बजे शहर के विद्याभवन इलाके में रिक्शा चालक अचानक मूर्छित हो गया. स्थानीय िनवासी उसे नगरपािलका चिकित्सक के पास ले गये. चिकित्सक ने लू लगने से मरने की पुष्टि की. जानकारी बांकुड़ा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन दिलीप अग्रवाल ने दी.
उन्होंने कहा िक गरमी के प्रकोप के कारण घटना हुई. उल्लेखनीय है िक इससे पहले सोमवार को बांकुड़ा शहर के रासतला एवं गोविंदनगर बस स्टैंड इलाके से दो व्यक्ति के शव पुलिस ने बरामद िकये. िपछले कई िदनों से बांकुड़ा का औसत तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच है.
लू लगने से ऑटो चालक की मौत
दुर्गापुर. न्यूटाउनशिप थाना के एमएएमसी बी टू के निवासी सुभाष बनिक(62) की मौत लू लगने के कारण हो गई. वह सोमवार की शाम ऑटो लेकर सिटी सेंटर से अपने घर के लिये रवाना हुआ था.
एमएएमसी के रास्ते में उसकी गाड़ी खड़ी थी. वह सामने बैठा हुआ था और उसका िसर झुका हुआ था. स्थानीय निवािसयों के कुछ पूछे जाने पर उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुिलस को खबर दी गई. लोग उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गये. िचकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत लू लगने से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










