मंदिरों में उमड़ पड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

बराकर :बंगला नववर्ष पर गुरुवार को स्थानीय श्री श्री सीताराम गौरांग मंदिर प्रांगण में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में धूमधाम से पूजा अर्चना की गयी. मंदिर के पुजारी बाबा हरेकृष्ण ने हवन किया तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां अन्नपूर्णा को पुष्पांजलि दी. मंदिर के चारों ओर सजावट की गयी. ढोल नगाड़ा के साथ […]

विज्ञापन

बराकर :बंगला नववर्ष पर गुरुवार को स्थानीय श्री श्री सीताराम गौरांग मंदिर प्रांगण में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में धूमधाम से पूजा अर्चना की गयी. मंदिर के पुजारी बाबा हरेकृष्ण ने हवन किया तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां अन्नपूर्णा को पुष्पांजलि दी. मंदिर के चारों ओर सजावट की गयी. ढोल नगाड़ा के साथ पूजा अर्चना की गयी. सिद्धेश्वरी शिव मंदिर में भी धूमधाम से पूजा की गयी. आकर्षक श्रृंगार किया गया.

मंदिर के पुजारी ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पूर्व मां दुर्गा ने सपना दिखाया था कि निकटवर्ती तालाब पर मां दुर्गा मंदिर के निकट पाठा का बलि देकर शिव मंदिर प्रांगण में एक साथ प्रसाद ग्रहण करना है. इसके बाद उक्त नियम का पालन प्रत्येक वर्ष पहला बैशाख को किया जाता है. बलि होने के बाद भगवान शिव को फल तथा खीर का भोग लगाया जाता है. श्रद्धालु दिन भर उपवास रखते हैं. उक्त प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही सब खाते है. पुजारी कानू मुखर्जी, मधू देवघरिया, परितोष अधिकारी, हरिशंकर देवघरिया, हीरा बाबा आदि ने पूजा अर्चना करायी.

बांकुड़ा में भी िदखा भक्ति भाव

बांकुड़ा. बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने नववर्ष की शुरुआत पूजा-पाठ से की. बही खातों की पूजा कराने भी व्यवसाई मंिदरों में पहुंचे. शहर के भैरव स्थान मंदिर, बड़ा बाजार स्थित महामाया मंदिर, छिन्नमस्ता मंदिर, रक्षाकाली मंदिर एवं अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर इलाके की संस्था नवारुन संघ ने भक्तों के लिये विशेष व्यवस्था की थी. लगभग पांच हजार लोगों को नर नारायण सेवा दी गयी. संस्था के सदस्य विश्वजीत मुखर्जी ने कहा िक संस्था डेढ़ दशकों से इसका आयोजन कर रही है. दूसरी ओर, दुकानों में धूमधाम से नये खातों की पूजा की गई. शाम को दुकानों में ग्राहकों का तांता लगा रहा.

कुल्टी में हर्षोल्लास से मनी बैशाखी

कुल्टी. कुल्टी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुवार को थाना मोड़ मैदान में हर्षोल्लास के साथ बैशाखी मनाया. कुल्टी, बराकर, डिसरगढ़, नियामतपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, बर्नपुर, रानीगंज, दुर्गापुर, अंडाल, निरसा , धनबाद आदि शहरों से हजारों की संख्या में सिख संगत ने इसमें भागीदारी की. गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका. लुधियाना से पधारे कथावाचक हरदीप सिंह ने पाठ किया. अमृतसर से आये गुरु भेज सिंह ने प्रवचन की व खालसा पंथ तथा धार्मिक उपदेश दिये.

पुरुिलया में बंगला नववर्ष की धूम

आद्रा. बांगला नववर्ष पुरुलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बंगाली समुदाय के लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की. नये वस्त्र पहनकर एक-दूसरे को बधाई भी दी. इसके अलावे बंगालियों ने अपने-अपने व्यापारिक संस्थाओं में गणेश लक्ष्मी की पूजा कर नये बही खाता शुरू िकया. बंगालियों ने इस दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये. नये वर्ष के अलावा संविधान रचियता बाबा भीम राव अंबेडकर साहब का जन्मदिन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दिन आद्रा शहर तथा पुरुलिया शहर के अलावा जिले के कई हिस्सों में बाबा साहेब की मूर्तियों पर विशिष्ट लोगों ने माल्यार्पण िकया.

रामनवमी का पाठ मंदिरों में

अंडाल. अंडाल थाना अंतर्गत मोयरा कोलियरी काली मंदिर एवं विष्णु नारायण मंदिर में रामनवमी का पाठ विगत आठ अप्रैल से चल रहा है. इसका समापन आगामी 15 अप्रैल को होगा. दोनों मंदिरों की आकर्षक सजावट की गयी है. विष्णु नारायण मंदिर कमेटी के संयोजक रामानंद भारत तथा काली मंदिर कमेटी के संयोजक अवधेश तिवारी है. दोनो मंदिरों में नियमित रूप से रामायण पाठ होता है. भक्तों की तांता लगा रहता है. शाम को प्रसाद वितरण के साथ पाठ का समापन होता है. काली मंदिर में अयोध्या से आये आचार्य सुधाकर त्रिपाठी ने संगीतमय पाठ किया.

मां अन्नपूर्णा की चारदिवसीय पूजा शुरू

कुल्टी. रानीतला में यंग बंगाल ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर चार दिवसीय मां अन्नपूर्णा पूजा आयोजित की. इसका विधिवत उद्घाटन निरंकारी अखाड़ा (दिल्ली) से आये कठिया बाबा ने किया. मौके पर बराकर से पंडित मुकेश पांडा, कुल्टी ब्लॉक नागरिक कमेटी के सचिव गोपी कृष्ण दत्ता, एसीपी असित कुमार पांडे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola