मतदाताओं को उत्साहित करने का प्रयास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्दवान : औद्योगिक इलाके में नौ विधानसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ. 21 अप्रैल को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कालना, कटवा, बर्दवान उत्तर और दक्षिण समेत 16 विधानसभा सीटों के िलये चुनाव होगा. चुनाव आयोग महिला मतदाताओं को उत्साहित करने के लिये कई प्रयास कर रहा है. प्रशासन ने जिले मे […]
विज्ञापन
बर्दवान : औद्योगिक इलाके में नौ विधानसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ. 21 अप्रैल को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कालना, कटवा, बर्दवान उत्तर और दक्षिण समेत 16 विधानसभा सीटों के िलये चुनाव होगा. चुनाव आयोग महिला मतदाताओं को उत्साहित करने के लिये कई प्रयास कर रहा है.
प्रशासन ने जिले मे 25 विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ महिला मतदाताओं के लिये 338 मतदान केंद्र बनाया है. यहां महिला चुनाव कर्मियों के साथ ही सुरक्षा में भी महिला पुलिस ही तैनात होगी. मतदान के दिन केंद्र का परिचालन भी महिला अधिकारियों द्वारा होगा. प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की जा रही है. कालना अनुमंडल में 42 महिला मतदान केंद्र का इंतजाम किया गया है. कटवा अनुमंडल में 30 महिला मतदान केंद्र बनाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










