डीएसटीपीएस अंडाल में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सप्ताह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : सार्वजनिक उद्यम के स्थायी सम्मेलन (स्कोप ) के अंतर्गत देश की प्रमुख सार्वजनिक उद्यम प्रतिवर्ष 10-16 अप्रैल को सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम की महिमा चिन्हित करने के िलये एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा किए गए योगदान पर विचार विमर्श करने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : सार्वजनिक उद्यम के स्थायी सम्मेलन (स्कोप ) के अंतर्गत देश की प्रमुख सार्वजनिक उद्यम प्रतिवर्ष 10-16 अप्रैल को सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम की महिमा चिन्हित करने के िलये एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा किए गए योगदान पर विचार विमर्श करने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सप्ताह के रूप में मानती है. इसी क्रम में इस वर्ष दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र , डीवीसी अंडाल सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम सप्ताह का आयोजन प्लांट परिसर में 11 से 15 अप्रैल तक करने जा रहा है.
इसी तरह का कार्यक्रम डीवीसी के प्रत्येक प्लांट में एवं डीवीसी मुख्यालय में भी होगा. शुरुआत 13 को मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान एस एन झा के कर कमलों से सुबह 10 बजे होगी. कार्यक्रम के दौरान विद्युत संयंत्रों में ऊर्जा दक्षता टॉपिक पर डीएसटीपीएस अंडाल के कर्मचारियों के बीच पावर प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










