बराकर में डूबने से युवक की मौत, दो हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

बराकर : ग्रामीण बैंक कुमारधुबी के प्रबंधक सत्यदेव प्रसाद के छोटे पुत्र धीरज कुमार (18) की मौत बराकर नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. श्री प्रसाद ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मृतक के परिजन सीमावर्त्ती चिरकुंडा थाना अंतर्गत सुभाषनगर ताड़बागान के निवासी हैं. शुक्रवार की शाम मृतक के […]

विज्ञापन
बराकर : ग्रामीण बैंक कुमारधुबी के प्रबंधक सत्यदेव प्रसाद के छोटे पुत्र धीरज कुमार (18) की मौत बराकर नदी में नहाने के क्रम में डूबने से हो गयी. श्री प्रसाद ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मृतक के परिजन सीमावर्त्ती चिरकुंडा थाना अंतर्गत सुभाषनगर ताड़बागान के निवासी हैं.
शुक्रवार की शाम मृतक के बड़े भाई को सूचना मिली कि धीरज गंभीर हालत में आस्था अस्पताल (बराकर) में है. परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. बराकर फाड़ी पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है.
मृतक के पिता श्री प्रसाद ने कहा कि शव के नाक व कान से खून व फैन निकल रहा था. पेट में पानी नहीं था. धीरज घर से इंजीनियरिंग परीक्षा का फॉर्म भरने की बात कह कर निकला था.
वह इंटर की परीक्षा दे चुका है. शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन भी की गयी. लेकिन पता नहीं चला. देर शाम आस्था अस्पताल में होने की सूचना मिली. उनका कहना है कि नदी में जल स्तर तीन फीट से ज्यादा नहीं है. मृतक के मित्रों ने तत्काल उन्हें सूचना नहीं दी. नाक और कान से खून निकलना चोट लगने की पुष्टि करता है. बराकर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. दाह संस्कार बराकर नदी के किनारे किया गया.
चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. बराकर पुलिस और परिजन से आधिकारिक सूचना मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
अंितम िदन प्रार्थियों ने झोंकी ताकत
प्रथम चरण के दूसरे िदन का मतदान 11 को होगा. शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. शाम को प्रचार का शोर थम गया. प्रत्याशियों ने अंतिम दिन प्रचार में जमकर पसीना बहाया. सभा, रोड शो, डोर-टू-डोर प्रचार िकया गया.
दुर्गापुर. राज्य िवधानसभा चुनाव में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के िलये कोयलांचल में चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम को थम गया. अंितम दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी.
दुर्गापुर पश्मिच के तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी अपूर्व मुखर्जी के समर्थन में गेमोन ब्रिज में तृणमूल कांग्रेस ने सभा आयोजित की. सभा में मुख्य वक्ता तृणमूल के मुकुल राय ने कहा िक 34 वर्षों के वाममोरचा शासन में जो विकास काम नहीं हुआ वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में साढ़े चार वर्षों में पूरा हुआ. अब भी विकास का काम शेष है, इसे आने वाले चुनाव में सरकार गठित होने के बाद पूरा किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि नारदा के स्टिंग ऑपरेशन में कोई सच्चाई नहीं है. तृणमूल सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गयी है. जनता इसका जवाब देगी. 19 मई को राज्य में कांग्रेस, वाममोरचा और भाजपा को उसकी औकात का अंदाजा हो जायेगा.मतदाता किसी प्रकार परिवर्तन के मूड में नहीं है.
उन्हें मालूम है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चौतरफा िवकास िकया है. पहाड़ से जंगल सब जगह शांत है. शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या िवकास हुआ है जनता को इसका लाभ िमलेगा. वाममोरचा, कांग्रेस व भाजपा जितनी भी सािजश करेगी उसका फायदा तृणमूल कांग्रेस को होगा. मौके पर सांसद व टॉलीवुड स्टार देव भी उपस्थित थे.
दूसरी ओर, भाजपा प्रार्थी कल्याण दुबे के समर्थन में केंद्रीय नगर व शहरी विकास राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने श्यामपुर व आशिषनगर में पैदल यात्रा कर लोगों से वोट मांगे. मंत्री ने बताया कि राज्य की जनता कांग्रेस, वाममोरचा व तृणमूल कांग्रेस सरकार से ठगी का शिकार हुई है. केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजनाओं की झड़ी लगा दी है. दो रुपये किलो चावल केंद्र सरकार की योजना है. लेकिन ममता सरकार इसे अपना कहकर लोगों को गुमराह कर रही है. शहर में लोगों की भीड़ से यह अंदाजा हो रहा है कि राज्य में भाजपा की लहर है.
दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी प्रदीप कुमार मजुमदार के समर्थन में विधाननगर क्षेत्र में दीपंकर लाहा के नेतृत्व में चुनाव प्रचार िकया गया. चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से साढ़े चार वर्षों का िवकास कार्य लोगों के समक्ष रखा गया. श्री मजुमदार के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी.
कांग्रेस प्रार्थी ने िकया प्रचार
दुर्गापुर : दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रार्थी विश्वनाथ पाड़ियल ने नगर निगम के वार्ड ग्यारह व बारह के अमराई में अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान चलाया. श्री पाड़ियाल ने कहा कि जहां-जहां उनका प्रचार हुआ. वहां लोगों ने उनका साथ दिया. उनकी जीत निश्चित है. उन्होंने कहा कि शासक दल ने कुछ जगह गड़बड़ी करने की योजना बनाई है. लेकिन वे भी गड़बड़ी रोकने को तैयार है. उन्होंने लोगों से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की.
चुनाव आयोग से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का आवेदन िकया गया है. उन्होंने कहा कि वे 1997 से कोई चुनाव नहीं हारे हैं. इस बार भी लहर उनके पक्ष में है. उन्होंने कहा कि कौन जनता के सुख-दुख के साथी है और कौन नहीं इसका फैसला जनता ग्यारह को करेगी. लोगों को समझ में आ गया है िक तृणमूल ने शहर में क्या िवकास िकया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola