चुनाव के समय सीएम को याद आया पुनर्वास : आरसी

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : पूर्व सांसद सह सीपीआइ के बर्दवान जिला सचिव आरसी सिंह ने नथमल कोलियरी मैदान में वाम कांग्रेस गंठजोड़ उम्मीदवार रुनु दत्ता के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रानीगंज में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला. जिस उम्मीदवार को खड़ा किया है, वह आसनसोल […]

विज्ञापन

रानीगंज : पूर्व सांसद सह सीपीआइ के बर्दवान जिला सचिव आरसी सिंह ने नथमल कोलियरी मैदान में वाम कांग्रेस गंठजोड़ उम्मीदवार रुनु दत्ता के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रानीगंज में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला. जिस उम्मीदवार को खड़ा किया है, वह आसनसोल नगर निगम की पार्षद हैं.

यहां की विधायक भी बनेगी तथा विधानसभा में भी जायेगी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को चुनाव आते ही रानीगंज के 30 हजार लोगों के पुनर्वास करने की बात याद आ गयी. उन्होंने इसकी घोषणा रानीगंज की चुनावी सभा के दौरान की. पर बीते पांच वर्षो में उन्हें यहां के तीन लोगों को भी पुनर्वास करने का मौका नहीं मिला. वामफ्रंट रानीगंज को स्थायी रूप से बचाने के लिये लड़ रहा है तो ममता दीदी यहां के लोगों को उजाड़ने पर तुली हुयी है.

उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार राम मंदिर की शिला लाने के नाम पर जनता से वोट मांग रहे है. यहां की जनता बीते पांच वर्षो के दीदी सरकार तथा ढाई वर्ष के मोदी सरकार को देख चुकी है. अब जनता बेवकूफ बननेवाली नहीं है. इसलिये अगर कोई यहां के उन्नयन की बात करती है, कोई श्रमिक हित की बात करती है तो वह है वामफ्रंट सरकार. इस सभा में आसनसोल के माकपा नेता देवानंद प्रसाद ने टीएमसी तथा भाजपा को खूब खरी खोटी सुनायी.

सभा में सीपीआइ के गोविंद राउत, अमर बाउरी, सीपीएम के एम हसन, ए राय, दीपक कालिंदी, सुभाष चट्टराज आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola