जिला, राज्य सीमा होगी सील, तैनाती

Updated:
विज्ञापन

तैयारी. बूथों में गड़बड़ी की हर आशंका को खारिज करने की व्यवस्था 11 अप्रैल को नौ विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सशस्त्र बल के जवानों व अधिकारियों की भूमिका पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौमित्र मोहन ने संबद्ध अधिकारियों के साथ बैठक की तथा हर बूथ पर जवानों की तैनाती कर सुरक्षा का […]

विज्ञापन
तैयारी. बूथों में गड़बड़ी की हर आशंका को खारिज करने की व्यवस्था
11 अप्रैल को नौ विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सशस्त्र बल के जवानों व अधिकारियों की भूमिका पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौमित्र मोहन ने संबद्ध अधिकारियों के साथ बैठक की तथा हर बूथ पर जवानों की तैनाती कर सुरक्षा का भरोसा दिया.
आसनसोल : स्थानीय बर्नपुर क्लब में बुधवार को जिला शासक सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौमित्र मोहन ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के संग उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें अतिरिक्त जिला शासक सुमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त सिद्धनाथ गुप्ता, महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, बाराबनी विधान सभा निर्वाचन अधिकारी सौम्य चटर्जी, कुल्टी विधान सभा निर्वाचन अधिकारी क ौशिक मुखर्जी, जामुड़िया विधान सभा निर्वाचन अधिकारी प्रलय सरकार, आसनसोल साउथ विधान सभा अधिकारी सयातन बोस, पुलिस पर्यवेक्षक निपुर्णा मिलिंद तोरावने, पर्यवेक्षक( खर्च) रामबाबू, पर्यवेक्षक (सामान्य) गोविंद राजू एन एस, एडीसीपी(वेस्ट) विश्वजीत महतो, एडीसीपी(सेंट्रल) राकेश सिंह, एसीपी (वेस्ट) अग्निश्वेर चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार माइती, आसनसोल साउथ थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, सशस्त्र सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट प्रवीण कौशिक, सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट कृष्णा कुमार, सीआरपीएफ के डीएस मिश्र, कोवरा फोर्स के सहायक कमांडेट राजेश कुमार, बीएसएफ अधिकारी, झारखंड पुलिस अधिकारी, इंडियन तिब्बतन बोर्डर पुलिस, बिहार पुलिस बल अधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
जिला शासक डॉ मोहन ने सीएपीएफ की तैनाती को लेकर चर्चा की. एसएसबी के श्री कौशिक ने महकमाशासक से निर्वाचन में सुरक्षा बल की भूमिका के बारे में जानकारी मांगी. डॉ मोहन ने कहा कि पोलिंग बूथ से सौ मीटर के दायरे में सभी प्रकार की समस्या का निवारण करना होगा.
निर्वाचन परिसर में जमावड़ा हटाने से लेकर इवीएम के पोलिंग सेंटर व स्ट्रांग रूम तक इवीएम पहुंचाने की जिम्मेवारी भी होगी. एडीएम श्री गुप्ता ने कहा कि सिंगल बूथ परिसर, डबल बूथ परिसर, ट्रीपल बूथ परिसर में हॉफसेक्शन फोर्स की तैनाती होगी. तीन से अधिक बूथ परिसर होने से एक सेक्सन की तैनाती की जायेगी. सनद रहे कि एक से सेक्सन में दस जवान होते है. सुरक्षा बल बूथ के अंदर प्रवेश नहीं करेगे. बूथ के बाहर पोलिंग पर्सनल के आई कोनटेक्ट में खड़े रहेंगे.
प्रत्येक बूथ में एक कांस्टेबुल तैनात रहेगा, जो मतदाताओं के कतार को क्रमबद्ध रखने में सहायता करेगा. इसके साथ इंटर स्टेट तथा इंटर डिस्ट्रिक के बेर्डर क्षेत्र में भी पुलिस बलों की तैनाती रहेगी. सुरक्षा बल जवानो के साथ विचार विमर्श किया गया. उनके सवालो का जबाव दिया. मतदान के पहले तथा मतदान के दिन की सुरक्षा तैयारी पर चर्चा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola