पुस्तकालय संचालन के मुद्दे पर मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर : वार्ड संख्या 80 अंतर्गत करीमडंगाल (घुवड्रंगाल) में स्थित सरस्वती मंदिर पुस्तकालय में पद को लेकर गुरुवार को दो गुटों के बीच गुरुवार को हुयी मारपीट में एक स्टूडेंट घायल हो गया. मंदिर कमेटी के सचिव विरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण देवंती देवी की दान की गयी जमीन पर हुआ […]
विज्ञापन
बर्नपुर : वार्ड संख्या 80 अंतर्गत करीमडंगाल (घुवड्रंगाल) में स्थित सरस्वती मंदिर पुस्तकालय में पद को लेकर गुरुवार को दो गुटों के बीच गुरुवार को हुयी मारपीट में एक स्टूडेंट घायल हो गया.
मंदिर कमेटी के सचिव विरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण देवंती देवी की दान की गयी जमीन पर हुआ है. जिसमें अशोक सिंह, भूपेन्द्र सिंह, निखिल सिंह, प्रमोद सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि की सदस्यता थी. इस मंदिर को कुछ स्टूडेंट्सों ने लाइब्रेरी का रूप देकर अध्ययन शुरू किया. नौकरी हो जाने के बाद कुछ ने स्वेच्छा से दान देना शुरू किया.
मंदिर के ऊपरी हिस्से में एक कमरा है. स्थानीय निवासियों के वैवाहिक कार्यक्रम के लिये मंदिर कमेटी द्वारा कुछ बर्त्तन भी रखे गये थे. अशोक सिंह के परिवार के सदस्य निखिल सिंह और भूपेन्द्र सिंह भी इस लाइब्रेरी में अध्ययन करते थे. उनकी नौकरी लग जाने के बाद भी वे लाईबेरी में सामान्य रूप से आना जाना करते है. वर्त्तमान सचिव विरेन्द्र सिंह ने जब उनसे हिसाब मांगा तो मामला गरमाना शुरू हो हुआ. लाइब्रेरी के पूर्व संचालक निखिल सिंह और भूपेन्द्र सिंह ने कुछ दिन पहले लाइब्रेरी को बंद कर देने का निर्देश दिया था.
उसके बाद मंदिर से बिना किसी सूचना के पंखा, लाइट सब कुछ खोलकर ले गये. स्थानीय लोगो के पहल पर पुस्तकालय को पुन: गुरूवार से खोला जाने लगा. अशोक सिंह जय प्रकाश से उलझ पडा. उनकी माता सरोज देवी ने आकर जब बीच बचाव करना चाहा. तो उन्हे गंदे शब्दो से संबंोधित किया गया. उसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गयी.
बीच बचाव के लिये सचिव कुमार सिंह आगे आये. उन्होने ने महिला को अपशब्द कहे जाने का विरोध किया. जिसके क ारण अशोक सिंह ने उनकी जम कर पिटाई कर दी. शिकायत हीरापुर थाना में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है. स्थानीय पार्षद विनोद यादव ने घटना की निंदा की तथा पुलिस को कार्रवाई करने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










