निर्भय होकर मतदान कराने की चुनौती

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बर्दवान, वीरभूम, पुरुलिया और बांकुड़ा चार जिलों के चुनावी कार्य के निरिक्षण के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पांच सदस्यीय विशेष दल के प्रमुख हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचक अधिकारी नरेंद्र चौहान अपनी टीम के सदस्यों के साथ कुछ देर के लिये आसनसोल सर्किट हाउस में ठहरे. श्री चौहान पुरुलिया दौरे […]

विज्ञापन
आसनसोल : बर्दवान, वीरभूम, पुरुलिया और बांकुड़ा चार जिलों के चुनावी कार्य के निरिक्षण के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये पांच सदस्यीय विशेष दल के प्रमुख हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचक अधिकारी नरेंद्र चौहान अपनी टीम के सदस्यों के साथ कुछ देर के लिये आसनसोल सर्किट हाउस में ठहरे. श्री चौहान पुरुलिया दौरे से लौट रहे थे.
टीम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्य निर्वाचक अधिकारी विकास सूद, राजस्थान कैडर के 1998 बैच के आइपीएस आलोक कुमार वशिष्ठ, भारत निर्वाचन आयोग के अंडर सेक्रेटरी मधुसूदन गुप्ता, निर्वाचन आयोग के सेक्शन अधिकारी रामेश्वर प्रसाद आदि शामिल थे. आसनसोल सर्किट हाउस में कुछ कागजी कार्रवाई और थोड़ा विश्रम करने के बाद पूरी टीम दुर्गापुर के लिये रवाना हो गयी.
महकमा शासक सह चुनाव अधिकारी प्रलय राय चौधरी ने सर्किट हाउस में विशेष दल की आगवानी की. महकमा शासक सह चुनाव अधिकारी श्री राय चौधरी ने बताया कि सर्किट हाउस में चार जिले के लिये तैनात विशेष दल के प्रमुख श्री चौहान ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर चल रहे कार्यो की जानकारी ली. कुछ रिपोर्ट तैयार की और कुछ कागजात के प्रिंट लेकर चले गये.
विशेष दल के प्रमुख श्री चौहान ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतदान निडर होकर कर सके इसके लिये चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की है. इन तैयारियों पर जिला स्तर में किस प्रकार क्या कार्य चल रहा है उसका जायजा लेने के लिये विशेष दल को सभी जिलों में भेजा जा रहा है.
जिले में चल रहे चुनाव संबंधित कार्यो पर तैयार र्पिोट वे लोग मुख्य चुनाव आयोग को सौपेंगे. जिसके आधार पर चुनाव आयोग जरुरत के आधार पर राज्य मुख्य निर्वाचक अधिकारी जरुरी दिशा निर्देश दे सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola