पैसा नहीं चुका पाने पर मां-बेटी की हत्या का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

मालदा : उधार ली गयी रकम नहीं लौटा पाने पर एक मां-बेटी की खुलेआम हत्या की कोशिश की गयी. इसका आरोप एक स्थानीय सूद कारोबारी और उसके दलबल पर लगा है. शनिवार की सुबह यह घटना वैष्णवनगर थाने की बीननगर एक नंबर ग्राम पंचायत के सरकारटोला गांव में घटी. घायल मां-बेटी को मालदा मेडिकल कॉलेज […]

विज्ञापन
मालदा : उधार ली गयी रकम नहीं लौटा पाने पर एक मां-बेटी की खुलेआम हत्या की कोशिश की गयी. इसका आरोप एक स्थानीय सूद कारोबारी और उसके दलबल पर लगा है. शनिवार की सुबह यह घटना वैष्णवनगर थाने की बीननगर एक नंबर ग्राम पंचायत के सरकारटोला गांव में घटी. घायल मां-बेटी को मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि घायल फुलकणी मंडल (45) और उसकी बेटी बंटी मंडल (20) पर हमला करने का आरोप पड़ोसी सुशांत मंडल पर लगा है. फुलकणी मंडल ने सुशांत मंडल से 20 हजार रुपये मासिक सूद पर लिया था. पहले तीन महीने तक तो उसने सूद चुकाया, पर इस महीने सूद नहीं दे पायी. शनिवार की सुबह सूद कारोबारी सुशांत मंडल दलबल के साथ फुलकणी मंडल के घर पहुंच गया और अपने पैसों की मांग करने लगा.
लेकिन जब वह पैसा नहीं दे पायी, तो उस पर लाठी और हंसुआ से हमला किया गया. मेडिकल कॉलेज में भरती फुलकणी ने बताया कि घर में पैसों की तंगी के कारण मैंने सुशांत मंडल से 20 हजार रुपये उधार लिया था. इस महीने सूद नहीं चुका पायी, तो सुशांत ने मेरी और मेरी बेटी की हत्या की कोशिश की. पूरी घटना की शिकायत वैष्णवनगर थाने में दर्ज करा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola