66 ग्रामीण युवकों का आइटीआइ में प्रशिक्षण शुरू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के आल्लाडी ग्राम पंचायत के सहयोग से डीवीसी एआइपी ने स्थानीय 88 युवक-युवतियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए उनका दाखिला आइटीआइ (रुपनारायणपुर) में कराया. इनके प्रशिक्षण शुल्क का पूर्ण वहन संस्थान अपने सीएसआर योजना के तहत करेगा. शुक्रवार से इनमें से 66 का प्रशिक्षण शुरू हो गया . आइटीआइ के […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के आल्लाडी ग्राम पंचायत के सहयोग से डीवीसी एआइपी ने स्थानीय 88 युवक-युवतियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए उनका दाखिला आइटीआइ (रुपनारायणपुर) में कराया. इनके प्रशिक्षण शुल्क का पूर्ण वहन संस्थान अपने सीएसआर योजना के तहत करेगा. शुक्रवार से इनमें से 66 का प्रशिक्षण शुरू हो गया . आइटीआइ के प्राचार्य दोवाशीष बनर्जी, अल्लाडी ग्राम पंचायत के उप प्रधान उज्जवल कुमार मंडल आदि उपस्थित थे.
उप प्रधान श्री मंडल ने बताया कि इलाके के उद्योगों के लगातार बंद होने से बेकारी की समस्या बढ़ती जा रही है.बेकार हुए लोगों के उन परिजनों को नियोजित करने की पहल हो रही है, जो माध्यमिक की परीक्षा पास नहीं कर पाये हैं. इस कारण किसी भी आइटीआइ में उनका दा खिला नहीं हो पा रहा है. वैसे बच्चों को डीवीसी ने एसआइपी के माध्यम से आइटीआइ में दाखिला कराया है. कुल 68 बच्चों में से 22 को इलेक्ट्रिकल, 22 को मोटर वाईन्डिंग, 22 को गैस कटिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके साथ ही 22 युवतियों व महिलाओं को पंचायत कार्यालय में आइटीआइ के प्रशिक्षक आकर सिलाई का प्रशिक्षण देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










