प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे प्रार्थी

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव. चुनावी रंग में रंगने लगा िशल्पांचल, कोयलांचल पानागढ़ : दुर्गापुर पूर्व के माकपा प्रार्थी संतोष देवराय के समर्थन में कांकसा ब्लॉक के अमलाजोड़ा ग्राम पंचायत के सीलमपुर, गंगा बील केतन, आयमा माना आदि गांवों में जुलूस निकाला गया. नेतृत्व कांकसा जोनल सचिव आलोक भट्टाचार्या ने िकया. जुलूस में प्रार्थी संतोष देवराय के अलावा […]

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव. चुनावी रंग में रंगने लगा िशल्पांचल, कोयलांचल
पानागढ़ : दुर्गापुर पूर्व के माकपा प्रार्थी संतोष देवराय के समर्थन में कांकसा ब्लॉक के अमलाजोड़ा ग्राम पंचायत के सीलमपुर, गंगा बील केतन, आयमा माना आदि गांवों में जुलूस निकाला गया. नेतृत्व कांकसा जोनल सचिव आलोक भट्टाचार्या ने िकया. जुलूस में प्रार्थी संतोष देवराय के अलावा माकपा विधायक एस आंकुड़े, जोनल नेता शक्ति दां, कांकसा प्रधान निर्मल कौर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपिस्थत थे. जुलूस में शामिल समर्थक माकपा प्रार्थी के पक्ष में वोट देने की मांग कर रहे थे.
नारदा, सारधा सब घोटाला तृणमूल के हवाला पड़ा का नारा लगाते हुये संतोष समर्थकों ने पूरे इलाके में परिक्रमा की. तेज धूप के बावजूद माकपा प्रार्थी संतोष देव राय ने पैदल ही समस्त गांवों की परिक्रमा की. उन्होंने कहा िक क्षेत्र में कृषकों, श्रमिकों की अवस्था दयनीय है. चुनाव जीतने पर इन समस्याओं के निदान पर विशेष ध्यान िदया जायेगा.
बांकुड़ा में कांग्रेस प्रार्थी ने शुरू िकया प्रचार
बांकुड़ा : िजले में तृणमूल की शीर्ष नेता रह चुकी शंपा दरीपा बांकुड़ा िवधानसभा केंद्र से कांग्रेस के िटकट से लड़ रही है. हाल ही में उन्हें तृणमूल ने दल िवरोधी कार्यकलाप के कारण पार्टी से िनष्कािषत कर िदया था. उन्होंने बुधवार से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना प्रचार शुरू कर िदया. यहां उन्हें वामफ्रंट समर्थन दे रहा है. शंपा दरीपा ने कहा िक उनकी लड़ाई अन्याय, अत्याचार के िखलाफ है. दूसरी ओर बांकुड़ा से दूसरी बार विधायक की सीट के लिये लड़ रही तृणमूल उम्मीदवार मिनती मिश्र ने केंजाकुड़ा इलाके के मोलबनी इलाके में प्रचार किया. इसके अलावा पार्टी कर्मियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की.
भाजपा उम्मीदवार डॉ सुभाष सरकार ने वार्ड 19 एवं 23 में घर-घर जाकर प्रचार शुरू िकया. एसयूसीआई उम्मीदवार ने भी जगह-जगह प्रचार िकया. उल्लेखनीय है िक 11 अप्रैल को बांकुड़ा समेत नौ विधानसभा केंद्रों में मतदान होना है.
विभिन्न मांगों को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी का जुलूस
दुर्गापुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार को जुलूस निकाला. यह एएसपी मैदान से शुरू होकर गांधीमोड़ होते हुए डीपीएल में जाकर खत्म हुआ. सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने कहा िक 2011 में तृणमूल ने परिवर्तन की सरकार बनाई. उस समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में उद्योग लगाने का दावा िकया था. साढ़े चार वर्ष बीत गये लेिकन एक भी उद्योग नहीं लगा. िवकास कार्य भी कहीं नहीं िदख रहा है.
विकास सिर्फ तृणमूल के नेता व मंत्रियों का हुआ है. राज्य के मंत्रियों, सांसदों को घूस लेते टीवी चैनलों में दिखाया गया. जनता के सामने सच्चाई खुलकर आ गई. सारधा के रुपये क्लबों में बांटे गये. लेिकन निवेशकों की रािश नहीं लौटाई गई. राज्य में हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हुई है. आने वाले दिनों में एक बार फिर परिवर्तन की जरूरत है.
उन्होंने तृणमूल नहीं बल्कि जोट की सरकार को मौका देने की अपील की. जुलूस में इंटक के विकास घटक, एटक के रवीन्द्रनाथ ठाकुर, टीयूसीसी के अनिक मल्लिक, यूटीयूसी के संजीव सेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola