आउसग्राम में पुलिस-पब्लिक संघर्ष, फायरिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्दवान : आउसग्राम थाना क्षेत्र के प्रेमगंज श्मशान काली मंदिर के पास पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बुधवार की रात को संघर्ष में बर्दवान सदर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यमान भट्टाचार्या सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गये. पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ हुयी. बचाव में पुलिस ने चार राउंड फायरिंग में स्थानीय निवासी हाडू […]
विज्ञापन
बर्दवान : आउसग्राम थाना क्षेत्र के प्रेमगंज श्मशान काली मंदिर के पास पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बुधवार की रात को संघर्ष में बर्दवान सदर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यमान भट्टाचार्या सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गये.
पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ हुयी. बचाव में पुलिस ने चार राउंड फायरिंग में स्थानीय निवासी हाडू के पैर में गोली लगी है. लेकिन वह पुलिस के भय से फरार है. पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने रात को ही छापामारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया.
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि आउसग्राम थाना क्षेत्र इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान के प्रवास स्थल का मुआयना कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भट्टाचार्या आउसग्राम से लौट रहे थे.
प्रेमगंज श्मशान काली मंदिर के पास कालीपूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सड़क अवरोध किया गया था. पुलिस गाड़ी वहां पहुंचते ही गाड़ी के सामने नशे की हालत में कुछ युवक आकर नाचने लगे. पुलिस ने उन्हें माइक धीरे बजाने और सड़क पर से अवरोध हटाने को कहा. इसी बीच बहस शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों व पुलिस वाहन पर लाठी रड से हमला कर दिया.
जिसमें एएसपी श्री भट्टाचार्या के सिर पर चोट लगी. उनके अंगरक्षक विप्लव देव भी घायल हो गया. उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने जबरन उनके चार लड़कों को उठा लिया.
उन्हें छुड़ाने के दौरान हाथापायी हुयी. पुलिस ने चार राउंड गोली चलायी जिसमें हाड़ु बागदी के पैर में गोली लगी. उसके बाद वह कहां गया किसी को पता नहीं चल रहा है. उसकी पत्नी ने घायल होने की पुष्टि की है. लेकिन उसके निर्दिष्ट प्रवास के बारे में अनभिज्ञ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










