बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में 72 बूथ अतिसंवेदनशील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रुपनारायणपुर : बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 252 बूथों ंमे से 72 बूथों को अति संवेदनशील, 96 बूथों को संवेदनशील और 84 बूथों को सामान्य की सूची में रखने का प्रस्ताव चुनाव आयोग के समक्ष रखा गया है. वर्ष 2014 में हुये संसदीय चुनाव के आधार पर इसे तैयार किया गया है. इस पर अंतिम […]
विज्ञापन
रुपनारायणपुर : बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 252 बूथों ंमे से 72 बूथों को अति संवेदनशील, 96 बूथों को संवेदनशील और 84 बूथों को सामान्य की सूची में रखने का प्रस्ताव चुनाव आयोग के समक्ष रखा गया है. वर्ष 2014 में हुये संसदीय चुनाव के आधार पर इसे तैयार किया गया है.
इस पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है. महकमा शासक सह चुनाव अधिकारी प्रलय राय चौधरी ने कहा कि पर्यवेक्षक के आने के बाद बूथों को लेकर समीक्षा के बाद ही अंतिम सूची तैयार होगी. जिसके आधार पर वहां सुरक्षा के इंतजाम किये जायेंगे. सामान्य, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की सूची तैयार करने के लिये दस मुद्दों को केंद्र में रखा गया था.
इसमें बूथ के अतिवाम प्रभावित होने, राजनीतिक संघर्ष की आशंका, अपराधियों की सक्रियता, सांप्रदायिक व जाति तनाव, पूर्व में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान तथा किसी खास उम्मीदवार के पक्ष में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान को आधार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि बूथ संख्या आठ, नौ, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 40, 51, 52, 53, 58, 59, 60, 61, 62, 70, 71, 72, 73, 83, 84, 85, 86, 100,101,102,117,119, 120, 121, 122, 123, 125, 126, 127, 129, 133, 138, 139, 140, 141, 142, 147, 148, 154, 155, 156, 159, 166, 171, 172, 174, 175,179, 181, 184, 185, 214, 215, 216 और 226 अति संवेदनशील की सूची में शामिल हैं.
आतंक के माहौल की शिकायत
माकपा बाराबनी जोनल कमेटी के सदस्य रंजीत सरकार ने सालानपुर प्रखंड के कल्याणग्राम, देशबंधु पार्क, अरविंद नगर, नामोकेशिया आदि क्षेत्रों में वोटरों को आतंक मुक्त करने के लिये चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा. उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 95, 96, 97, 98, 99,103,108,109 आदि इलाकों में कुछ माह पूर्व तृणमूल ने काफी आतंक मचाया था. घरों में लूटपाट, मारपीट, आगजनी आदि को अंजाम दिया था. जिसके कारण वहां के लोगों में दहशत का माहौल है. यहां केंद्रीय सुरक्षा बल की रूट मार्च की मांग की गयी है. चुनाव अधिकारी सौम्यो चटर्जी ने शिकायत को सेक्टर अधिकारियों को जांच के लिये भेजा.
मॉडल बूथों पर वोटरों को नींबू पानी
आसनसोल महकमा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28 बूथों को मॉडल बूथ बनाने के लिये चिंहित किया गया है. हालांकि इस संख्या में जरूरत के आधार पर बदलाव भी हो सकता है.
महकमा शासक सह चुनाव अधिकारी प्रलय राय चौधरी ने बताया कि मॉडल बूथों पर हरेक मतदाता को ठंडा पानी और नींबू पानी का शर्बत पिलाया जायेगा. मतदाताओं के छोटी सी छोटी समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां हर प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










