होली पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : होली उत्सव के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने तीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इनमें 03073 / 03074 हावड़ा-पटना जन साधारण होली स्पेशल, 03041/03042 हावड़ा-रक्सौल जन साधारण होली स्पेशल और 03131/03132 कोलकाता-गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल ट्रेन शामिल है. 03073 अप हावड़ा-पटना जन साधारण होली स्पेशल 20 […]

विज्ञापन
आसनसोल : होली उत्सव के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने तीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इनमें 03073 / 03074 हावड़ा-पटना जन साधारण होली स्पेशल, 03041/03042 हावड़ा-रक्सौल जन साधारण होली स्पेशल और 03131/03132 कोलकाता-गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल ट्रेन शामिल है.
03073 अप हावड़ा-पटना जन साधारण होली स्पेशल 20 मार्च को 20.15 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 06:00 बजे पटना पहुंचेगी. आसनसोल में प्रस्थान समय 22:48 बजे है. जबकि 03074 डाउन पटना-हावड़ा जन साधारण होली स्पेशल 21 मार्च को 08.55 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी और उसी दिन 18:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 15:32 बजे है.
यह ट्रेन बर्धवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों से होकर चलेगी. इस ट्रेन में सभी द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे. 03041 अप हावड़ा-रक्सौल जन साधारण होली स्पेशल 22 मार्च को 22.50 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 15:45 बजे रक्सौल पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 02:50 बजे है
03042 डाउन रक्सौल-हावड़ा जन साधारण होली स्पेशल 25 मार्च को 20.15 बजे रक्सौल स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 08:25 बजे है. यह ट्रेन बंडेल,बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी,दलसिंहसराय,समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रूकेगी. इस ट्रेन में सभी साधारण द्वितीय श्रेणी कोच होंगे. 03131 अप कोलकाता-गोरखपुर होली स्पेशल 21 मार्च को 20.05 बजे कोलकाता स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 14:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. आसनसोल में इस ट्रेन का प्रस्थान समय 22: 53 बजे है.
03132 डाउन गोरखपुर – आसनसोल होली स्पेशल 22 मार्च को 15.30 बजे गोरखपुर स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 05:00 बजे आसनसोल पहुंच कर जर्नी समाप्त करेगी. यह ट्रेन बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाज़ीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान,भटनी और देविरया सदर स्टेशनों पर रूकेगी. इस स्पेशल में एक एसी 2 टियर, चार एसी 3 टियर, नौ शयन श्रेणी, छह साधारण द्वितीय श्रेणी की कोच तथा दो द्वितीय श्रेणी-सह-लगेज़ वैन होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola