मेले के सभी स्टॉलों में ग्राहकों को मिल रही आकर्षक छूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : स्थानीय पोलो ग्राउंड में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्तर से आयोजित दस दिवसीय इंडस्र्टीज व ट्रेड फेयर में बुधवार को अच्छी-खासी संख्या में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों व शहर के निवासियों की उपस्थिति रही. सवा सौ स्टॉलों के भरे होने के बाद भी मेले का माहौल मेले के भीतर दिख रहा है. […]
विज्ञापन
आसनसोल : स्थानीय पोलो ग्राउंड में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के स्तर से आयोजित दस दिवसीय इंडस्र्टीज व ट्रेड फेयर में बुधवार को अच्छी-खासी संख्या में उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों व शहर के निवासियों की उपस्थिति रही. सवा सौ स्टॉलों के भरे होने के बाद भी मेले का माहौल मेले के भीतर दिख रहा है. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा के कारण प्रशासन ने माइक बजाने पर रोक लगा रखी है.
इस कारण हर शाम सांस्कृतिक आयोजन होने के बाद भी मेले की तरह भीड़ नहीं उमड़ रही है. चेंबर अध्यक्ष सुब्रत दत्त, मेला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार साहा, मेला सचिव श्रवण अग्रवाल व मेला को-चेयरमैन मुकेश तोदी सहित चेंबर के कई सदस्य पूरी तरह से सक्रिय हैं. सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन चेंबर सदस्य संतोष दत्ता के जिम्मे हैं. आयोजकों ने बताया कि समय से पहले माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू हो जाने के कारण मेले का पूरा माहौल शहर में अपेक्षित रूप से नहीं बन पा रहा है.
उन्होंने कहा कि मेले का आयोजन जनवरी व फरवरी माह के बीच में ही होता है. यही कारण है कि शहर में माइक से इसका प्रचार नहीं किया जा रहा है. लेकिन इस मेले में व आम मेले में बुनियादी फर्क है. उद्योग प्रतिनिधि तथा उपभोक्ताओं के बीच समन्वय के लिए बेहतर मंच मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










