इआरएमयू नेता प्रणव कुमार का निधन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की आसनसोल शाखा दो के सचिव प्रणव कुमार का निधन मंगलवार की सुबह मंडल रेल अस्पताल (आसनसोल) में हो गया. उनके निधन से संगठन सदस्यों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री छोड़ गये […]
विज्ञापन
आसनसोल : इस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की आसनसोल शाखा दो के सचिव प्रणव कुमार का निधन मंगलवार की सुबह मंडल रेल अस्पताल (आसनसोल) में हो गया. उनके निधन से संगठन सदस्यों और सहकर्मियों में शोक का माहौल है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
वे अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री छोड़ गये हैं. उनके पार्थिव शरीर को रेल स्टेशन के निकट स्थित कार्यालय में लाया गया. जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में इआरएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएल मित्र, सहायक महासचिव सुनील दत्त, इआरएमयू के संयुक्त महासचिव एमएस मंडल, वित्त सचिव मधुकांत प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर राय, एपीओ टू श्री विनोवा राकेश, सहित इआरएमयू के आठों शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और शाखा पदाधिकारी उपस्थित थे. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










