रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को दें स्पेशल बीमा का गिफ्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सरकारी बैंकों ने नये गिफ्ट कार्ड पेश किये हैं. प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत इससे बीमा कराया जा सकता है. प्रधानमंत्री स्नेह बंधन योजना के तहत 201, 351 व 5001 रुपये के गिफ्ट कार्ड रहेंगे. इसे रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी बहन या रिश्तेदार […]
विज्ञापन
आसनसोल : रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सरकारी बैंकों ने नये गिफ्ट कार्ड पेश किये हैं. प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत इससे बीमा कराया जा सकता है. प्रधानमंत्री स्नेह बंधन योजना के तहत 201, 351 व 5001 रुपये के गिफ्ट कार्ड रहेंगे.
इसे रक्षा बंधन के अवसर पर अपनी बहन या रिश्तेदार को दिया जा सकेगा. इस गिफ्ट कार्ड की मदद से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रीमियम भरे जा सकेंगे. ये गिफ्ट कार्ड सरकारी बैंकों से मिलेंगे. इन्हें अपने बचत खाते में डिपोजिट करना होगा. खाता नहीं होने की सूरत में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुला कर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इन तीन कार्ड में 351 रुपये का कार्ड एक साल के लिए है, जबकि 201 व 5001 रुपये का कार्ड एफडी की तरह काम करेगा. 351 रुपये वाले कार्ड से एक साल के लिए चार लाख रुपये का बीमा किया जा सकेगा. इसमें 12 रुपये का प्रीमियम दुर्घटना बीमा में तथा 330 रुपये का प्रीमियम जीवन बीमा में कट कर चला जायेगा. बचे नौ रुपये बचत खाते में चले जायेंगे. वहीं 201 रुपये के कार्ड में यह सुविधा अभी दस साल के लिए है.
इसमें दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा हो सकता है. इसके तहत पहले साल के प्रीमियम के लिए 12 रुपये कट कर सीधे बीमा कंपनी को मिल जायेंगे. दूसरे 12 रुपये सेविंग एकाउंट में दूसरे साल के प्रीमियम के लिए जमा रहेंगे. बाकी 177 रुपये टर्म डिपोजिट के रूप में जमा हो जायेंगे. इस पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा.
साल भर में इससे 14.16 रुपये का ब्याज मिलेगा. इससे 12 रुपये कट कर बीमा कंपनी को मिल जायेंगे और बाकी राशि जमा हो जायेगी. 5001 रुपये के कार्ड में दो लाख रुपये का जीवन बीमा कराया जा सकेगा. इस योजना में 32 रुपये पहले साल का प्रीमियम बीमा कंपनी को मिल जायेगा.
इतनी ही राशि बचत खाते में जमा हो जायेगी, जो दूसरे साल के प्रीमियम के लिए काम आयेगी. बचे 4317 रुपये टर्म डिपोजिट में जमा हो जायेंगे. इस पर भी आठ प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. यह राशि 345.36 रुपये होगी. इससे 342 रुपये कट कर प्रीमियम में चले जायेंगे, बाकी राशि खाते में जमा हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










