गृहवधू का फंदे से झूलता शव बरामद, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ हाजरा पाड़ा में फंदे से झूलता नव विवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है. मृतका तुहिना बीबी के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दायर किया है. पुलिस ने मृतका के पति कुरबान अली, उसके बड़े भाई तथा […]

विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा थाना इलाके के पानागढ़ हाजरा पाड़ा में फंदे से झूलता नव विवाहिता का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है. मृतका तुहिना बीबी के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मामला दायर किया है.

पुलिस ने मृतका के पति कुरबान अली, उसके बड़े भाई तथा ससुर को गिरफ्तार किया है. मृतका के पिता ने बताया कि थाना क्षेत्र के वनकाठी ग्राम पंचायत अधीन सात कहानियां अपने निवास स्थल से ही नौ महीने पूर्व ही थाना क्षेत्र के हाजरापाड़ा निवासी कुरबान से निकाह हुआ था. निकाह के बाद से ही तुहिना पर दहेज उत्पीड़न के तहत शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया जा रहा था.

दो दिन पूर्व ही ईद को लेकर बेटी से पांच हजार रुपया लाने की मांग की गयी थी. उन्होंने बताया कि औकात के मुताबिक बेटी के ससुराल वालों को नये वस्त्र खरीद कर दिये थे. लेकिन उनलोगों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी से झूला दिया. पुलिस ने अभियोग के बाद घटना की जांच करते हुए पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है.

दूसरी ओर वनकाठी के ही अयोध्या ग्राम निवासी पूर्णिमा बनर्जी की ससुरालवालों ने दहेज के लिये जलाकर मार डाला. घटना में कांकसा थाना पुलिस ने सास एवं देवर कालीचरण बनर्जी को गिरफ्तार किया है.

पति श्यामा प्रसाद बनर्जी समेत आठ के खिलाफ मृतका के पिता ने हत्या का मामला दायर किया है. मृतका का मायके आउसग्राम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola