ब्रिटेन से आयेगा निवेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
‘अग्निवीणा’ थीम आधारित स्मार्ट शहर की स्थापना के बेहतर संकेत आसनसोल : आसनसोल को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ब्रिटेन से निवेश लाने की तैयारी में जुटी हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. इसी माह के अंत में उनका दौरा तय किया गया है. विभागीय सूत्रों ने बताया कि आसनसोल में उद्योग लगाने […]
विज्ञापन
‘अग्निवीणा’ थीम आधारित स्मार्ट शहर की स्थापना के बेहतर संकेत
आसनसोल : आसनसोल को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए ब्रिटेन से निवेश लाने की तैयारी में जुटी हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. इसी माह के अंत में उनका दौरा तय किया गया है. विभागीय सूत्रों ने बताया कि आसनसोल में उद्योग लगाने की संभावना को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
राज्य सरकार ने राज्य के छह शहरों का विकास थीम के आधार पर करने का निर्णय लिया है. इसमें आसनसोल शहर भी शामिल है. इसके थीम का चयन विद्रोही कवि काजी नजरूल की रचना ‘अगिAवीणा’ के आधार पर किया गया है. इसका थीम उद्योग रखा गया है.
आमतौर पर उद्योग में निवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाधा जमीन रही है. सिंगूर आंदोलन से सत्ताशीन होनेवाली मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी ने अपनी भूमि नीति पहले ही स्पष्ट कर रखी है. उनका कहना है कि किसी भी उद्योग की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण में राज्य सरकार की सीधी भागीदारी नहीं होगी और न भूमि मालिकों की इच्छा के विरोध के बाद भी उनकी जमीन ली जायेगी.
इस नीति के कारण निजी व सरकारी कंपनियों को उद्योग के लिए जमीन की खरीदारी सीधे भूमि मालिकों से करनी पड़ रही है. राज्य में सीलिंग एक्ट लागू होने के कारण जमीन की अधिकतम सीमा पहले से ही तय कर दी गयी है. नया उद्योग लगाने के लिए जमीन खरीदते समय बड़ी संख्या में भूमि मालिकों को राजी करना पड़ता है तथा इसमें काफी समय व राशि बर्बाद होती है. इस कारण राज्य में उद्योग में अधिक निवेश नहीं हो पा रहा है.
सूत्रों ने कहा कि स्मार्ट सिटी ‘अगिAवीणा’ विकसित करने के लिए संबंधित कंपनी को भूमि अधिग्रहण की समस्या से उलझना नहीं होगा. राज्य सरकार ने इसके लिए पहले से ही 50 एक ड़जमीन चिन्हित कर रखी है. इस भूमि में ही सिटी विकसित किया जाना है. राज्य सरकार के पाय यह जमीन है.
जमीन उपलब्ध होने के बाद उद्योग लगाने में अन्य कोई बड़ी बाधा नहीं आयेगी. आसनसोल में उपलब्ध इस भूमि को केंद्र कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इसमें आसनसोल शहर में उपलब्ध अन्य बुनियादी सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है. रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा जायेगा. इसके आधार पर ब्रिटेन दौरे पर आसनसोल में निवेश के लिए निवेशकों को तैयार करने में काफी मदद मिलेगी.
सनद रहे कि आसनसोल में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं. आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जनवरी माह में स्थानीय गोल्फ ग्राउंड में ट्रेड फेयर लगाया था. इसके उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सुश्री बनर्जी शामिल हुई थी.
उन्होंने मौके पर मौजूद ढ़ाई सौ व्यवसायियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक की थी. उन्होंने उनकी समस्याओं को सुन कर तत्काल उनका निदान भी किया था. कुछ जटिल मामलों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया था.
राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण बंगाल कोर कमेटी में आसनसोल में सक्रिय व्यवसायिक संगठनों को प्रतिनिधित्व मिला तथा राज्य सरकार नीतिपरक बैठकों में इनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी राय लेती रही है. इसके कारण आसनसोल में उद्योग के प्रति सकारात्मक माहौल बना है. दो महीने पहले आइएसपी के आधुनिकीकरण का कार्य 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पूरा हुआ है. इसीएल भी दशकों की बीमारी से निजात पाकर बीआइएफआर से बाहर निकली है. इन दोनों कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन का लाभ भी इस क्षेत्र के औद्योगिक परिवेश को मिल रहा है.
अनजान को न दें मोबाइल फोन नंबर
बराकर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्तर से गुरुवार को स्थानीय श्री मारवाड़ी विद्यालय में साइबर क्राइम जागरुकता शिविर लगाया गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) पंकज कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस आयुक्त (वेस्ट) एके पांडे, कुल्टी थाना के अधिकारी असीम कुमार, महिला थाना अधिकारी राधामुनी बनर्जी, बराकर फांड़ी प्रभारी देवेंद्र मुखर्जी, स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा ज्योति के मनीष कुमार उपस्थित थे.
एसीपी श्री पांडे ने छात्र छत्राओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी.अपराधियों के कार्य प्रणाली की भी जानकारी दी गयी. उनसे बचने के उपाय भी बताये. उन्होंने कहा कि अनजाने व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन नंबर, फेसबुक में फोटो न दे. कई लोग इसका लाभ उठा कर मोबाइल में फोटो बना लेते है तथा इसके माध्यम से ब्लैक मेलिंग करते है.
मोबाइल नंबर से एटीएम से रुपया निकाल लेते है. ज्योति संस्था के मनीष कुमार ने भी ड्रग्स संबंधी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ड्रग्स से शरीर के साथ साथ परिवार को भी नुकसान होता है. छोटी- छोटी दुकानों पर ड्रग्स की बिक्री होती है. इस पर पाबंदी लगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










