टावर वैगनों की टक्कर की जांच के आदेश
आसनसोल : बराचक स्टेशन के पास शनिवार को अप मेन लाइन एवं रिलिफ लाइनों में विद्युत खंभों को हटाने के दौरान वैगन चालक की लापरवाही के कारण दो वैगनों में जोरदार टक्कर हो गयी. रेल प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं. दोषी कर्मी के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई की जायेगी. सीतारामपुर […]
आसनसोल : बराचक स्टेशन के पास शनिवार को अप मेन लाइन एवं रिलिफ लाइनों में विद्युत खंभों को हटाने के दौरान वैगन चालक की लापरवाही के कारण दो वैगनों में जोरदार टक्कर हो गयी. रेल प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिये हैं. दोषी कर्मी के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई की जायेगी.
सीतारामपुर एवं आसनसोल के बीच अप मेन लाइन व रिलिफ लाइनों में विद्युत खंभों को हटाया जा रहा है. शनिवार को बराचक स्टेशन के पास कार्य चल रहा था. टावर वैगन में पहले से कर्मी मौजूद थे. इसी दौरान आसनसोल से आ रही दूसरे टावर वैगन से पीछे से टक्कर मार दी. जिससे दोनों टावर वैगन में मौजूद 14 रेल कर्मी घायल हो गये. सभी को मंडल रेल अस्पताल में भरती कराया गया. घायलों में अमर सुमन, इंद्र कुमार, ईश्वर लाल, संतोष कुमार पासवान, बुद्धदेव चंद, दिलीप कुमार महतो, रमेश कुमार मंडल, मुन्ना बहादुर, मोहम्मद याकूब अंसारी, रवींद्र प्रसाद, सुब्रत घोष, एके मुखर्जी, ईश्वर लाल प्रसाद शामिल है.
इनमें से अधिकांश रेल कर्मियों को सिर तथा कमर में चोट आयी है. जबकि टेक्नीशियन सुब्रत घोष को गंभीर चोट लगने पर उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है. कई रेल अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल रेलकर्मियों से जानकारी ली. घायल हेल्पर अमर सुमन ने बताया कि दोनों टावर वैगन टकराने के बाद जोर का झटका लगा और वे बेहोश हो गये. उनके सिर तथा कमर में चोट लगी है. टेक्नीशियन इंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर तेज आवाज के साथ हुई और वैगन में रखे लोहे के उपकरण तथा सामान इधर उधर बिखर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










