जनता नहीं, भाजपा सांसदों के अच्छे दिन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : यूथ तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आसनसोल के भाजपा सांसद सह नगर विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो को इलाके में खोजना मुश्किल है. यहां जनता के नहीं, सांसद के अच्छे दिन आये हैं. स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगा कर भाजपा को ही राज्य […]

विज्ञापन
आसनसोल : यूथ तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आसनसोल के भाजपा सांसद सह नगर विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो को इलाके में खोजना मुश्किल है.
यहां जनता के नहीं, सांसद के अच्छे दिन आये हैं. स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगा कर भाजपा को ही राज्य से बाहर करने का संकल्प लेना होगा. वे मंगलवार को आसनसोल बस स्टैंड के निकट संगठन की आमसभा को संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित होनेवाली शहीद सभा की सफलता के लिए किया गया था.
राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक, मंत्री रविरंजन चटर्जी, विधायक सह नगर निगम के प्रशासक तापस बनर्जी, विधायक उज्जवल चटर्जी, विधान विधान उपाध्याय, तृणमूल शिल्पांचल के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन दासू, पूर्व मेयर परिषद सदस्य अभिजीत घटक, पूर्व ननि चेयरमैन जीतेंद्र तिवारी, पूर्व उपमेयर अमरनाथ चटर्जी, आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष प्रभात चटर्जी, उज्जवल प्रमाणिक, निखिल बनर्जी, बबीता दास आदि मौजूद थे.
सांसद श्री बनर्जी ने कहा कि मंत्री श्री सुप्रियो ने हिंदुस्तान केबुल्स कारखाना को खुलवाने की घोषणा की. दूसरे ही दिन केंद्र सरकार ने उसकी बंदी की घोषणा कर दी तथा उसके कर्मियों को मिलनेवाला वेतन रोक दिया. उन्होंने कहा कि झूठा वादा कर भ्रम फैलाने वाले भाजपा नेता सड़क पर योगासन कर रहे है.
इन्हें झाड़ू दिखाकर भगाना होगा. बीजेपी ने ममता बनर्जी को जेल में बंद करने की धमकी दी. उन्हें जितनी धमकी मिलेगी, वे उतनी ही शक्तिशाली होगी. सीबीआई का भय दिखाने पर ज्यादा विकास होगा. संसद में एकमात्र तृणमूल ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुये केंद्र की सभी जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा तथा माकपा में अघोषित तालमेल हैं. वे सिर्फ ममता को निशाना बनाते हैं. लेकिन इनका जनता के साथ कोई संबंध नहीं है. नेतृत्व बदलने से माकपा को सौ सालों तक समर्थन नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में मात्र चार वर्ष में जितना विकास है, उतना 50 वर्ष में अगर किसी दूसरे राज्य में हुआ हो तो वे संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे.
गायक सह तृणमूल नेता इंद्रनील सेन ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सुप्रियो की आलोचना करते हुए कहा कि वे काफी बुद्धिमान है, इसलिये कोलकाता छोड़कर मुंबई चल गये और दुर्घटनावश वे सांसद चुने जाने के बाद मंत्री भी बन गये. उन्होंने कहा कि जैसे सभी को मामा घर जाने पर अच्छा लगता है, वैसे ही बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो को यहां आने पर लगता है और इलाके के युवकों को मामा बन गये है. इस दौरान उन्होंने ‘सात सोकाले तोमाय खोजी रे’ गीत प्रस्तुत कर सांसद बाबुल पर निशाना साधा.
यूथ तृणमूल के उपाध्यक्ष सह बंगला फिल्म अभिनेता सोहेम ने कहा कि टीवी पर कुछ लोग मेकअप कर तृणमूल सरकार का दुष्प्रचार करते है. जबकि उन्हें राज्य में हुए विकास कार्यो की चर्चा करनी चाहिये. राजनीति करने के लिये लोगों के पास जाकर उनके समस्याओं का समाधान करना पड़ता है, ना कि ठंडे घर में बैठकर भाषण देने से राज्य का भला होता है.
सभा के दौरान आसनसोल बस स्टैंड से लोको ग्राउंड मोड़ तक जीटी रोड पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी थी. वाहनों को योगी बाबा मोड़ से होकर आना पड़ रहा था. इस कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रही. विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहनों पर लाद-लाद कर समर्थकों को लाया गया था. वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने के कारण भी जाम लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola