तापस पाल को भी मिली जमानत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कल्याणी : अभिनेता से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बने तापस पाल को नदिया जिला अदालत ने जमानत दे दी है. उन पर पिछले साल विपक्षी दलों के समर्थकांे और महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से ‘गोली मारने और बलात्कार’ संबंधी टिप्पणी करने का मामला है. इस मामले में देशभर में लोगों में रोष था. कार्यवाहक […]
विज्ञापन
कल्याणी : अभिनेता से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बने तापस पाल को नदिया जिला अदालत ने जमानत दे दी है. उन पर पिछले साल विपक्षी दलों के समर्थकांे और महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से ‘गोली मारने और बलात्कार’ संबंधी टिप्पणी करने का मामला है. इस मामले में देशभर में लोगों में रोष था.
कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभाजीत बसु ने 2500-2500 रुपये की दो जमानत राशि जमा करने पर जमानत दी. सीआइडी ने 26 मई को इस मामले में आरोपपत्र दायर किया था. सांसद को आइपीसी की धाराओं 504, 505 . 1 (बी), 506 और 509 के तहत आरोपित किया गया था. समाचार चैनलों ने पिछले साल 30 जून को पाल की टिप्पणियां दिखाई थीं और एक व्यक्ति ने एक जुलाई को नकाशीपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










