10 लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : 10 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सोमवार तड़के शहर के रवींद्र भवन इलाके से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार शख्स का नाम गौतम मंडल (30) है. वह बैष्णवनगर निवासी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम मंडल सुबह नकली 10 […]
विज्ञापन
मालदा : 10 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ इंग्लिशबाजार थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. सोमवार तड़के शहर के रवींद्र भवन इलाके से नकली नोटों के साथ गिरफ्तार शख्स का नाम गौतम मंडल (30) है.
वह बैष्णवनगर निवासी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम मंडल सुबह नकली 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर मालदा टाउन स्टेशन जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे नकली नोटों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया.
प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को पता चला है कि गौतम मंडल सुकदेवपुर इलाके से रवींद्रभवन इलाके में आया था और वहां से गाड़ी बदल कर उसके स्टेशन जाने की बात थी. उसके पास से बरामद नकली नोटों में 500 के एक हजार नोट एक हजार के 500 नोट बरामद किये गये.वह नकली नोटों को बाहरी राज्य में तस्करी करनेवाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










