कल्वर्ट के नीचे से तीन बम बरामद

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : पुरुलिया जिले के माओवादी प्रभावित आड़सा थाने के पुरुलिया अयोध्या पहाड़ सड़क के झूंझका उच्च विद्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित कल्वर्ट के नीचे से गुरुवार को पुलिस ने तीन देशी बम बरामद किया. स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह देखा कि कल्वर्ट के नीचे एक थैला पड़ा है. इसकी जानकारी पुलिस […]

विज्ञापन
आद्रा : पुरुलिया जिले के माओवादी प्रभावित आड़सा थाने के पुरुलिया अयोध्या पहाड़ सड़क के झूंझका उच्च विद्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित कल्वर्ट के नीचे से गुरुवार को पुलिस ने तीन देशी बम बरामद किया.
स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह देखा कि कल्वर्ट के नीचे एक थैला पड़ा है. इसकी जानकारी पुलिस को दी जायेगी. आड़सा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की. थैला के अंदर से प्लास्टिक में रखे तीन बम बरामद किये गये. इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गयी. पुरुलिया से सीआईडी का बम निरोधक जत्था मौके पर पहुंचा एवं तीनों बमों को निष्क्रिय किया. पुलिस ने बताया कि तीन देशी बम पाये गये है. जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना के कारण घंटों शिरकाबाद अयोध्या सड़क बंद रही.
महिला का शव बरामद, पति गिरफ्तार
आद्रा. आद्रा थाना के बेको गांव में बुधवार की देर शाम विवाहिता गुलाबी मंडल (33) का शव उसके कमरे से फंदे से लटकता पाया गया. घटना की खबर मिलते ही े उसके मायके के परिजन बेको पहुंचे. उन्होंने मृतका के पति गवरंग मंडल के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने गबरंग को गिरफ्तार किया. गुरुवार को शव का अंत्यपरीक्षण पुरुलिया सदर अस्पताल में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola