दक्षिण बंगाल इंडस्ट्रीज कोर कमेटी की पहली बैठक आसनसोल में

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : राज्य में नये उद्योग लगाने के लिये दक्षिण बंगाल इंडस्ट्रीज कोर कमेटी की पहली बैठक शनिवार को कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित आइसीएआई भवन के सभागार में हुई. राज्य के वित्त मंत्री सह कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ अमित मित्र, उपाध्यक्ष सह श्रम मंत्री मलय घटक, मत्स्य विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा, विधायक मृगेन माइती, […]

विज्ञापन
आसनसोल : राज्य में नये उद्योग लगाने के लिये दक्षिण बंगाल इंडस्ट्रीज कोर कमेटी की पहली बैठक शनिवार को कल्याणपुर हाउसिंग मोड़ स्थित आइसीएआई भवन के सभागार में हुई. राज्य के वित्त मंत्री सह कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ अमित मित्र, उपाध्यक्ष सह श्रम मंत्री मलय घटक, मत्स्य विभाग के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा, विधायक मृगेन माइती, डब्ल्यूबीआइसीएल के प्रबंध निदेशक कृष्णा गुप्ता, विभिन्न मंत्रलयों के सचिव, बर्दवान जिला शासक प्रभारी सुमित गुप्ता, आसनसोल महकमा शासक अमिताभ दास समेत विभिन्न जिलों के व्यवसायी उपस्थित थे.
वित्त मंत्री डॉ मित्र ने कहा कि साउथ बंगाल इंडस्ट्रीयल कोर कमेटी की पहली बैठक काफी सकारात्मक रही. नौ जिले को केंद्र कर बैठक की गयी. उद्योग लगाने के लिये 70 मुद्दों पर चर्चा की गयी. विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये विचार-विमर्श किया गया.
कुछ समस्या का समाधान बैठक में ही कर दिया गया. कुछ समस्याओं का समाधान के लिये टाइम बाउंड सोल्यूशन दिया गया. अधिकांश समस्याओं का समाधान 15 से 30 दिनों के भीतर हो जायेगा. राज्य में विकास के लिये सरकार ने इंडस्ट्री के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिये कोर कमेटी गठित की है. 95 प्रतिशत समस्याओं का समाधान हो सकता है.
द्योगों को स्थापित करने के लिये सभी प्रक्रियाओं का समय निर्धारित किया गया. जैसे जमीन का म्यूटेशन 21 दिनों में, प्रदूषण विभाग से अनुमति 21 से 30 दिनों में, लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन 21 दिनों में, पानी की सुविधा 21 दिनों में दी जायेगी. जिसके लिये अब कोई भी उद्योग स्थापित करने के लिये व्यवसायी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिये अब व्यवसायियों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सरकार विभिन्न विभागों में डिजीटलाइजेशन लागू कर रही है.
सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त तथा जनता की सुविधा के लिये पारदर्शिता लाने के लिये ई-गर्वनेंश आरंभ कर अधिकारीयों को अपने दायित्व का बोध कराया गया. साथ ही ई-टेंडर भी जारी किया गया. उन्होंने बताया कि पानागढ़ में इंस्ट्रीयल एरिया का विकास काफी तेजी से किया जा रहा है. यहां विद्युत, पानी, भूमि आदि को लेकर उत्पन्न समस्या का समाधान किया जा चुका है. खड़गपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में काफी आधुनिक सुविधा दी गयी है.
जो देश के किसी भी इंडस्ट्रीयल एरिया में नहीं है. राज्य में मैटिक्स संस्था द्वारा साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. साथ ही एस्सार समेत कई बड़ी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा निवेश का प्रस्ताव मिला है. बैठक में फॉस्बेक्की के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, आरपी खेतान, सुब्रत दत्त,आइएसपी, डीएसपी,अड्डा, इसीएल, एसीएमई, आइसीएमएल, दुर्गापुर एस्सार ऑयल लिमिटेड, बीएपीएल, मैटिक्स फर्टिलाइजर, समेत विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
सरकारी पहल से व्यवसायी खुश
बैठक में भाग लेने के पश्चात विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य में निवेश बढ़ाने तथा उद्योगपतियों को सुविधा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की काफी सराहना की. फॉस्बेक्की के महासचिव सुब्रत दत्त ने बताया कि आसनसोल-दुर्गापुर महकमा में 305 नये उद्योग लगाने का प्रस्ताव सरकार को मिला है. आसनसोल में शिल्पपतियों की सुविधा के लिये सिंगल विंडो सिस्टम चालू किया गया. कई समस्याओं का समाधान 07 से 15 दिनों के भीतर किया जा रहा है.
श्री खेतान ने बताया कि बैठक में उद्योग को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. वित्तमंत्री अमित मित्र ने कई समस्याओं का समाधान निर्धारित समय में करने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कोर कमेटी की बैठक से यहां नया उद्योग लगाने की आशा जगी है. कैट के सदस्य मधुसुधन दरिपा ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में ऑन लाइन ट्रेड लाइसेंस के आवेदन की व्यवस्था की गयी. जो पूरे विश्व में कहीं लागू नहीं किया गया है.
फॉस्बेक्की के अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल ने कहा कि बैठक के दौरान नये उद्योगों को स्थापित करने के साथ पुराने उद्योगों को बचाने के लिये भी वित्त मंत्री ने सकारात्मक पहल की जानकारी दी. राज्य सरकार द्वारा ई-गर्वनेंश लाकर 07 से 30 दिन के भीतर समस्या का समाधान किया जाना काफी सराहनीय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola