कार्यालयों में तोड़फोड़, धक्का-मुक्की

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : केंदा एरिया की न्यू केंदा कोलियरी में बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद में दो धौड़ा के निवासियों के बीच जम कर मारपीट हुई. चार नंबर कोलियरी पिट में तोड़फोड़ तथा श्रमिकों के साथ धक्का मुक्की की. इस्ट केंदा निवासी नरेश यादव, गोपाल गोप ने बताया कि इस्ट केंदा कोलियरी इलाके में पिछले पांच […]

विज्ञापन
हरिपुर : केंदा एरिया की न्यू केंदा कोलियरी में बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद में दो धौड़ा के निवासियों के बीच जम कर मारपीट हुई. चार नंबर कोलियरी पिट में तोड़फोड़ तथा श्रमिकों के साथ धक्का मुक्की की.
इस्ट केंदा निवासी नरेश यादव, गोपाल गोप ने बताया कि इस्ट केंदा कोलियरी इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं है. ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. कोलियरी प्रबंधक आइएन चटर्जी ने कहा कि दो नंबर पिट पर एक ट्रांसफॉर्मर डीजे सेट पड़ा है. उसे ले आइये और उसे इस्ट केंदा में लगाया जायेगा. इसके लिए सोनपुर बाजारी प्रोजेक्ट से क्रेन मंगायी गयी और ट्रांसफॉर्मर लाने दो नंबर पिट गये. वहां स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया और धक्का मुक्की की. बाध्य होकर उन लोगों को वहां से हटना पड़ा.
गुस्साये दो नंबर और तीन नंबर के स्थानीय लोगों ने चार नंबर पिट पर पहुंचकर चेक पोस्ट में तोड़फोड़ की. चानक, हाजरी घर और कैंप लैंप घर में भी तोड़फोड़ की गयी. हाजरी खाता और कागजात फाड़ दिये गये. बिजली तेल आदि नष्ट कर दिया गया. इसके बाद सभी आराम से वापस चले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद केंदा फांड़ी पुलिस, सीआइएसएफ तथा सिक्यूरिटी टीम घटनास्थल पर पहुंची.
इधर न्यू केंदा से सालडांगा पंचायत समिति सदस्य टी मूमरू का कहना है कि दो नंबर और तीन नंबर पिट में पिछले 25 दिनों से बिजली नहीं है. गरमी से लोग परेशान है. ट्रांसफॉर्मर जला है. लोग ट्रांसफॉर्मर की मांग लंबे समय से कर रहे है. लेकिन प्रबंधन ने कोई उचित व्यवस्था नहीं की. उल्टे दो नंबर पिट पर आकर ट्रांसफॉर्मर ले जाना चाहा तो लोग में आक्रोश था ही. सभी शोर मचाने लगे तो लोग ट्रांसफॉर्मर नहीं ले गया. इस घटना के लिए जिम्मेवार प्रबंधन है. केंदा एरिया के महाप्रबंधक नारायण दास ने कहा कि तीन नंबर व दो नंबर धौड़ा में पिछले एक माह में तीन ट्रांसफॉर्मर जले हैं. इतनी जल्दी जल्दी ट्रांसफॉर्मर जलने से कैसे होगा?. तोड़फोड़ की घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola