मोहनपुर कोलियरी एक्सपेंशन परियोजना में तृणमूल ने रोका कार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर एरिया की मोहनपुर कोलियरी एक्सपेंशन परियोजना में नियोजन की मांग के समर्थन में तृणमूल के बैनर तले आंदोलन कर रहे पूर्व 82 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार की सुबह से परियोजना में आउट सोर्सिग का कार्य कर रही निजी कंपनी का कार्य बंद कर दिया. तृणमूल नेता पप्पू उपाध्याय और निजी कंपनी के […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर एरिया की मोहनपुर कोलियरी एक्सपेंशन परियोजना में नियोजन की मांग के समर्थन में तृणमूल के बैनर तले आंदोलन कर रहे पूर्व 82 ठेका श्रमिकों ने गुरुवार की सुबह से परियोजना में आउट सोर्सिग का कार्य कर रही निजी कंपनी का कार्य बंद कर दिया. तृणमूल नेता पप्पू उपाध्याय और निजी कंपनी के निदेशक जयंत शर्मा के बीच सालानपुर थाने में हुई बैठक विफल रही. श्री उपाध्याय ने तत्काल 40 ठेका श्रमिकों के नियोजन की शर्त रखी.
श्री शर्मा ने 15 के नियोजन का प्रस्ताव रखा. शुक्रवार की सुबह विधायक विधान उपाध्याय की उपस्थिति में बैठक होने के बाद अंतिम निर्णय होगा. एक्सपेंशन परियोजना के पास सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गये है.
जमीन के अभाव में पिछले एक वर्ष से मोहनपुर कोलियरी में उत्पादन प्रभावित रहा. जिसके कारण सालानपुर एरिया वर्ष 2014-15 में नेगेटिव ग्रोथ में चला गया. प्रबंधन ने काफी तत्परता से जमीन अधिग्रहण किया और एक्सपेंशन परियोजना की निविदा निकाली. ठेका प्राप्त कंपनी ने मंगलवार से कार्य आंरभ किया. इसके बाद ही बुधवार की सुबह से 82 पूर्व ठेका श्रमिक अपनी नियोजन की मांग को लेकर परियोजना के समक्ष तृणमूल के बैनर तले धरना पर बैठ गये. गुरुवार की सुबह छह बजे धरना पर बैठे श्रमिकों ने निजी कंपनी के गेट पर झंडा लगाकर गेट बंद कर दिया.
डंपरों के सामने झंडा गाड़कर उन्हें रोक दिया और तिरपाल बिछाकर वहींबैठ गये. जिससे निजी कंपनी का कार्य बंद हो गया. तत्काल सूचना मिलते ही भारी संख्या में सीआईएसएफ, विभागीय सुरक्षा गार्ड, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन झंडा हटाकर कार्य आरंभ करवाने का साहस कोई नहीं जुटा पाया.
तृणमूल नेता श्री उपाध्याय और निजी कंपनी के निदेशक श्री शर्मा के बीच इस मुद्दे पर सालानपुर थाने में बैठक हुयी. श्री उपाध्याय ने कहा कि 82 ठेका श्रमिक पूर्व में यहां निजी कंपनी में कार्य करते थे. इन्हे नौकरी देनी होगी. श्री शर्मा ने कहा कि एक्सपेंशन परियोजना में कुल 70 से 80 श्रमिकों की ही जरुरत है जो श्रमिक उनके कंपनी में है और उसमें 80 प्रतिशत स्थानीय है. ऐसे में 82 में से तत्काल10 से 15 श्रमिकों को लिया जा सकता है.
बाद में जरुरत पड़ने पर और भी श्रमिकों को लिया जायेगा. लेकिन श्री उपाध्याय ने तत्काल 40 श्रमिकों की बहाली की मांग रखी. जिसपर श्री शर्मा तैयार नहीं हुये और बैठक विफल हो गयी. श्री उपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार को विधायक की उपस्थिति में निजी कपंनी प्रबंधन के साथ बैठक होगी. जिसमें इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय होगा.
महाप्रबंधक ने रोष जताया
सालानपुर एरिया के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मोहनपुर एक्सपेंशन परियोजना से सालानपुर को काफी उम्मीदें है. अकेले मोहनपुर से राज्य सरकार को सेस और विभिन्न कर के माध्यम से करोड़ों रुपया प्राप्त होता है. इस परियोजना को सुचारु रुप से चलाने के लिये कंपनी हर संभव कार्रवाई के लिये तैयार है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह यदि कार्य आरंभ नहीं होता है तो प्रबंधन अपने स्तर से कार्य करेगा. अतिरिक्त बाधा आने पर कंपनी मोहनपुर में आनेवाली आगामी परियोजनाओं को लेकर पुनर्विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










